Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Worldwide Collection: विदेशों में Ajay Devgn ने कर दिया खेल! 3 दिन में ही मालामाल हो गए रेड 2 के मेकर्स

    Updated: Sun, 04 May 2025 09:45 AM (IST)

    Raid 2 Worldwide Box Office Collection अजय देवगन की दमदार फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में आ चुकी है। पिछले 7 सालों से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार क ...और पढ़ें

    रेड 2 ने विदेशों में की जबरदस्त कमाई। फोटो क्रेडिट- एक्स
    रेड 2 ने विदेशों में की जबरदस्त कमाई। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. 1 मई को रिलीज हुई थी फिल्म रेड 2
    2. 7 साल पहले आया था रेड का पहला पार्ट
    3. राज कुमार गुप्ता ने किया है निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Worldwide: सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि हर दिन किसी न किसी फिल्म के दूसरे या तीसरे पार्ट का एलान हो रहा है। कुछ फ्रेंचाइजी की फिल्में तो सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं और कुछ रिलीज के बाद ही तबाही मचा देती हैं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का राज चल रहा है।

    अजय देवगन पिछले कुछ समय से सीक्वल फिल्मों से सनसनी फैला रहे हैं। पहले सिंघम अगेन और अब रेड 2 के साथ वह बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए हैं। 1 मई को उनकी फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने आते ही बड़ी-बड़ी फिल्मों की छुट्टी कर दी है। भारत में फिल्म अच्छी कमाई तो कर ही रही है, चलिए आपको बताते हैं कि विदेशों में इसका क्या हाल है।

    बॉक्स ऑफिस पर छाई रेड 2

    रेड 2 गुरुवार को बड़े पर्दे पर आई। इसके साथ तमिल से फैमिली टूरिस्ट-रेट्रो, तेलुगु की हिट द थर्ड केस और हिंदी में द भूतनी भी रिलीज हुईं। पहले दिन तो रेड 2 पर रेट्रो भारी पड़ गई, लेकिन तीसरे दिन अजय देवगन ने सभी फिल्मों की छुट्टी कर दी और उनकी फिल्म सबसे आगे निकल गई।

    विदेशों में रेड 2 का कलेक्शन

    भारत में शानदार कारोबार करने के बाद विदेशों में भी रेड 2 ने ठीक-ठाक कारोबार किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिनों में रेड 2 ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 40.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ओवरसीज में कमाई मात्र 3.35 करोड़ रुपये ही रह पाई। भारत में ही ग्रॉस कलेक्शन 37.47 करोड़ रुपये हो गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Raid 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर पड़ेगी Ajay Devgn की 'रेड', कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?

    Raid 2

    Photo Credit - X

    बात करें तीसरे दिन की तो रेड 2 ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी तीन दिनों के हिसाब से अजय देवगन स्टारर फिल्म का कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

    रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ

    अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने पहले दिन एक डीसेंट ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई में गिरावट हुई थी लेकिन तीसरे दिन रेड 2 ने भरपाई कर ली थी। यहां देखिए तीन दिनों की कमाई का ग्राफ...