Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर पड़ेगी Ajay Devgn की 'रेड', कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?

    Updated: Sat, 03 May 2025 12:09 PM (GMT+05:30)

    Raid 2 OTT Release अजय देवगन की चर्चित फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कारोबार भी कर रही है। इस बीच यह पता चल ...और पढ़ें

    रेड 2 इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रेड 2 इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी रेड 2
    2. रेड 2 में रितेश देशमुख बने हैं खलनयाक
    3. राज कुमार गुप्ता ने किया है रेड 2 का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 On OTT: क्राइम थ्रिलर रेड का सात साल बाद सीक्वल रेड 2 (Raid 2) आया जो सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा रही है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी इस बार अजय देवगन और रितेश देशमुख के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दी और उनकी परफॉर्मेंस काबिल-ए-तारीफ रही।

    1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रेड 2 को क्रिटिक्स ने खूब सराहा है और दर्शक भी फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर धांसू कारोबार कर रही रेड 2 ओटीटी पर भी दस्तक देगी। अगर आप सिनेमाघरों के बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस फिल्म को ऑनलाइन कहां सकते हैं?

    बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का धमाल

    अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन कर रही है। पहले ही दिन फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये का बिजनेस सिर्फ भारत में किया था और विदेशों में कारोबार 25 करोड़ रुपये के ऊपर था। दूसरे दिन भी कारोबार अच्छा रहा था। भले ही रेड 2 ने पहले दिन के मुकाबले शुक्रवार को कम कमाई की थी लेकिन नॉन-वीकेंड के हिसाब से अच्छा था। इसने दूसरे दिन 11 करोड़ से ऊपर कलेक्शन किया था।

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने मारी 'रेड', ओवरसीज मार्केट में इतने करोड़ कमा ले गई फिल्म

    Raid 2

    Photo Credit - X

    किस ओटीटी पर आएगी रेड 2?

    दो दिन में 31 करोड़ रुपये कमा चुकी रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शासन करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उतरेगी। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 सिनेमाघरों में 60 दिनों तक रन करेगी और फिर जून के आखिर या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। पहली फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हुई थी और अब दूसरे को लेकर चर्चा है कि यह नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    Ajay Devgn

    Photo Credit - X

    क्या है रेड 2 की कहानी?

    पहली फिल्म में एक प्रभावशाली व्यक्ति के घर में छापा मारने के सात साल बाद अमन पटनायक एक बार फिर एक नेता का पर्दाफाश करते दिखाई देंगे। इस बार अजय देवगन का मुकाबला रितेश देशमुख से हुआ है जो अपने चेहरे पर अच्छाई का नाकाब ओढ़े हुए है। वह कैसे उसका पर्दाफाश करते हैं, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन Ajay Devgn ने पहना बॉक्स ऑफिस का ताज, इन फिल्मों को किया क्लीन बोल्ड