Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Box Office Collection Day 3 : रेड 2 की सफलता ने Ajay Devgn को बनाया सीक्वल 'किंग', झमाझम हुई नोटों की बारिश

    Updated: Sat, 03 May 2025 08:43 PM (GMT+05:30)

    Raid 2 Day 3 Box Office Collection अजय देवगन और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग के ...और पढ़ें

    कितना रहा रेड का तीसरे दिन का कलेक्शन (फोटो- इंस्टाग्राम)
    कितना रहा रेड का तीसरे दिन का कलेक्शन (फोटो- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है रेड 2
    2. 1 मई को सिनेमाघरों में हुई रिलीज
    3. कितना रहा फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रेड 2 (Raid 2) साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस काफी लंबे समय से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म 2019 में इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। ये एक सस्पेंस थ्रिलर हैं जिसमें अजय देवगन ने शातिर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई है। उसे एक वाइट कॉलर क्राइम का पता लगाने के लिए 78वीं छापेमारी सौंपी गई है।

    फिल्म में कौन-कौन से कलाकार आए नजर

    फिल्म में रितेश देशमुख दुष्ट दादा भाई की भूमिका निभा रहे हैं जबकि वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में हैं। इनके अलावा, फिल्म में सौरभ शुक्ला, तमन्ना भाटिया, रजत कपूर, अमित सियाल और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकार भी हैं। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भूषण कुमार, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने मिलकर बनाया है।

    यह भी पढ़ें: Raid 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन Ajay Devgn ने पहना बॉक्स ऑफिस का ताज, इन फिल्मों को किया क्लीन बोल्ड

    तीसरे दिन ही फिल्म ने घरेलू कलेक्शन के मामले में अपना बजट वसूल कर लिया है। रेड 2 की इस उपलब्धि ने इसे 2025 में सबसे तेज मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बना दिया है, जिसने सिकंदर और जाट जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

    कितना रहा फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन?

    रेड 2 ने पहले दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई 12 करोड़ रही। वहीं तीसरे दिन यानी शनिवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 11.55 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 42.8 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म 50 करोड़ से अब बस कुछ ही दूरी पर है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    दिन

     कलेक्शन
    पहला दिन 19.25 करोड़
    दूसरा दिन 12 करोड़
    तीसरा दिन 11.55 करोड़
    कुल 42.8 करोड़

    सिकंदर और जाट को दी टक्कर

    जाट को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट वसूलने में 11 दिन लगे। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म घरेलू स्तर पर अपना बजट वसूलने के लिए अभी भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। दूसरी ओर, 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही और इसकी लाइफटाइम कमाई 184 करोड़ रुपये रही।

    यह भी पढ़ें: Raid 2 Box Office Collection Day 1: Ajay Devgn की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी 'रेड', पहले दिन उड़ा दी गर्दा