यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Collection Day 22: अजय देवगन का धमाल जारी! 22वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बाजी मारी
अजय देवगन (Ajay Devgn) की लेटेस्ट फिल्म रेड 2 (Raid 2) की चर्चा खूब चल रही है। कमाई के मामले में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑपिस पर फिल्म ...और पढ़ें

HighLights
- अजय देवगन की फिल्म की चर्चा खूब हो रही है
- बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है
- आइए जानते हैं कि 22वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के चुनिंदा बेहतरीन एक्टर की लिस्ट में अजय देवगन का नाम शामिल किया जाता है। सिंघम अभिनेता की कई फ्रेंचाइजी फिल्मों को पसंद किया जाता है। इन दिनों एक्टर अपनी हालिया रिलीज रेड 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह उनके साल 2018 की फिल्म रेड का सीक्वल है। फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसका सीधा फायदा मूवी के कलेक्शन को हुआ है। आइए जानते हैं कि 22वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।
राज कुमार गुप्ता की निर्देशित रेड 2 सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई। इन दिनों यह मूवी सिनेमा लवर्स के लिए टिकट खिड़की पर बेहतरीन विकल्प बनी हुई है। इस फिल्म से मुकाबला करने के बाद कई मूवीज का खेल बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया। साल 2025 में एक्टर आजाद फिल्म में भी नजर आए, लेकिन अमन देवगन और राशा थडानी स्टारर मूवी को कमाई के मामले में सफलता नहीं मिल पाई। खैर, उनकी इस साल की दूसरी रिलीज रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है।
150 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है फिल्म
अजय देवगन स्टारर रेड 2 भारत में 150 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही, फिल्म का नाम इस साल की मोटी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुका है। संभावना है कि अंतिम दिनों में भी मूवी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 20: भारत में रेड 2 ने Tom Cruise का 'मिशन' किया फेल, मंगलवार को गाड़े सफलता के झंडे
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले सप्ताह में ही 95.75 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में रेड 2 ने 40.6 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- Instagram
रेड 2 ने 22वें दिन किया इतना कलेक्शन
यह बात सच है कि तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल लग नहीं रहा है कि मूवी 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना पाएगी। आज की बात करें, तो 22वें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इस कमाई के आंकड़े में फेरबदल होना संभावित है। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो 22 दिनों के अंदर फिल्म ने 156.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।