यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Collection Day 37: ‘रेड 2’ का खेल खत्म! अजय देवगन की फिल्म ने शुक्रवार को नीचे से किया टॉप
रेड 2 (Raid 2) फिल्म का नाम इस साल की ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड मूवीज की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। यह 2025 की अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई ...और पढ़ें

HighLights
- रेड 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- अजय देवगन की फिल्म की तारीफ हो रही है
- 37वें दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करते हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन जॉनर की फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। इन दिनों सिंघम एक्टर अपनी हालिया रिलीज फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ओपनिंग डे पर ही फिल्म को अच्छी सफलता मिली। खासकर पहला सप्ताह फिल्म के लिए शानदार साबित हुआ और फिल्म ने इसके साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली। इन दिनों फिल्म अंतिम पड़ाव पर है। आइए जानते हैं कि 37वें दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।
रेड 2 में अजय देवगन के अलावा, रितेश देशमुख और वाणी कपूर के काम को भी सराहा गया है। रेड फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी। इसके बाद अब 1 मई 2025 को रेड 2 को रिलीज किया गया। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही इसने अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है। बॉलीवुड लवर्स के लिए यह फिल्म लंबे समय तक टिकट खिड़की पर पहली पसंद बनी रही। हाउसफुल 5 के रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
रेड 2 के 37वें दिन का कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म के नाम 100 करोड़ क्लब में जल्द शामिल होने का रिकॉर्ड भी है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 95.75 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद दूसरे हफ्ते में 40.6 करोड़ की कमाई की। तीसरे सप्ताह में फिल्म ने 20.5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद चौथे सप्ताह में कमाई में गिरावट देखने को मिली और फिल्म के हिस्से में 8.25 करोड़ आए। इसके बाद पांचवे सप्ताह में मूवी ने 5.25 करोड़ अपने नाम किए। खैर, छठे सप्ताह में प्रवेश करते ही फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 36: अंतिम पड़ाव पर भी नहीं थम रहे अजय देवगन! रेड 2 से 36वें दिन की शॉकिंग कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक 37वें दिन फिल्म ने 0.1 करोड़ यानी 10 लाख का कलेक्शन किया है। अजय देवगन की फिल्म का कलेक्शन बता रहा है कि अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हटने का समय करीब आ चुका है। हाउसफुल 5 शुक्रवार को रिलीज हुई और ऐसे में फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। यही कारण है कि सिनेमा लवर्स अन्य किसी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं गए।
खबरें और भी

रेड 2 क्या बना पाएगी 200 करोड़ क्लब में जगह?
इस सप्ताह की शुरुआत में लग रहा था कि रेड 2 का क्रेज अभी भी लोगों के बीच बना हुआ है, लेकिन अब लग रहा है कि रेड 2 का खेल बस खत्म हो चुका है। फिल्म ने भारत में कुल 170.45 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। हालांकि, अब संभावना काफी कम नजर आ रही है कि यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी।