यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Collection Record: 2025 की पांच साउथ मूवीज का रेड 2 ने कर दिया सफाया, कमाई में रौंद कर रचा इतिहास
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रेड 2 ने 2025 में आने वाली साउथ की ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का कमाल
- साउथ की फिल्मों पर भारी पड़ गई रेड 2
- 10 दिनों में कर डाली इतने करोड़ की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। दो दिन पहले ही रेड 2 ने कमाई के मामले में 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया है और इसके साथ ही कई फिल्मों को मात भी दी है।
इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2025 में रिलीज होने वाली साउथ सिनेमा की इन पांच फिल्मों को रेड पार्ट 2 ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन के मामले पछाड़ दिया है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं कि वो कौन सी मूवीज हैं।
इन फिल्मों से आगे निकली रेड 2
लंबे समय से बॉलीवुड वर्सेज टॉलीवुड की डिबेट खूब चली आ रही है। इसमें कभी दोनों फिल्म इंडस्ट्री की भाषा तो कभी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मसला बहस का विषय बना रहा है। हालांकि, इस लेख में सिर्फ फिल्मों की कमाई का जिक्र किया जा रहा है। रेड 2 बॉलीवुड सिनेमा की शानदार पेशकश की तौर पर कामयाबी के रथ पर सवार है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की इस फिल्म ने 2025 की साउथ की किन 5 मूवीज को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: गजब हो गया! दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की रेड 2 का कब्जा, कमाई करेगी दंग
| फिल्म | डोमेस्टिक नेट कलेक्शन |
| रेड 2 | 112 करोड़ |
| एल 2 एम्पुरान | 105 करोड़ |
| डाकू महाराज | 90 करोड़ |
| थूडरम | 98 करोड़ |
| ड्रैगन | 98 करोड़ |
| विदामुयार्ची | 80 करोड़ |
बता दें कि जल्द ही अजय की रेड साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की गुड बैड अग्ली को नेट 150 करोड़ कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी धराशायी करती हुई नजर आ सकती है। कमाई के इन आंकड़ों की जानकारी सैकनिल्क के आधार पर ली गई है, जिसमें सिर्फ भारत के नेट कलेक्शन की डिटेल्स शामिल है।
खबरें और भी
बॉलीवुड के इस क्लब में शामिल हुई रेड 2
साउथ सिनेमा के अलावा रेड 2 इस साल की सबसे सफल टॉप 3 मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। इससे पहले विक्की कौशल स्टारर छावा और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स अपने बजट से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में सफल रही हैं। हालांकि, सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म सिकंदर ऐसा करने से चूक गई थी। इस आधार पर रेड 2 की तारीफ होनी बनती है।