Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Worldwide Collection: गजब हो गया! दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की रेड 2 का कब्जा, कमाई करेगी दंग

    Updated: Sun, 11 May 2025 08:42 AM (IST)

    Raid 2 Worldwide Collection क्राइम थ्रिलर रेड का सीक्वल रेड 2 इस वक्त सिनेमाघरों में धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर ...और पढ़ें

    वर्ल्डवाइड रेड 2 ने किया इतना कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    वर्ल्डवाइड रेड 2 ने किया इतना कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2018 में आई रेड का सीक्वल है रेड 2
    2. अमय पटनायक बनकर लौटे हैं अजय
    3. वाणी कपूर ने इलियाना को किया रिप्लेस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर अजय देवगन को सीक्वल किंग कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दृश्यम 2 और सिंघम अगेन के बाद एक बार फिर वह सीक्वल मूवी में धमाल मचा रहे हैं। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल रेड 2 (Raid 2) है।

    राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। इसने सिकंदर और स्काई फोर्स समेत कई फिल्मों को पीछे कर दिया है। भारत में 100 करोड़ रुपये के पार कमाने वाली अज देवगन स्टारर फिल्म ने विदेशों में कितना कमा लिया है, डालते हैं लेटेस्ट आंकड़े पर एक नजर।

    रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    साउथ फिल्म रेट्रो और हिट द थर्ड केस के साथ क्लैश होने के बावजूद रेड 2 का कहर नहीं थमा। इस फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया और नॉन-वीकेंड पर भी जलवा बरकरार रहा। दूसरे हफ्ते में भी कमाई जबरदस्त रही। बीते दिन शनिवार को रेड 2 की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार करने वाली रेड 2 ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection Day 9: विदेशी बाजारों में अजय देवगन का दम, 9वें दिन कमाई ने रचा कीर्तिमान

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 9 मई तक रेड 2 ने दुनियाभर में 143 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें ओवरसीज बिजनेस 18.45 करोड़ रुपये रहा और ग्रॉस इंडियन कलेक्शन 125 करोड़। अब 10 मई को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ रुपये के पार चला गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़े आने बाकी हैं। 

    क्या है रेड 2 की कहानी?

    1 मई 2025 को रिलीज हुई रेड 2 2018 की हिट फिल्म रेड का सीक्वल है, जिसे राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। अजय देवगन के अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह क्राइम थ्रिलर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक ईमानदार अधिकारी अमय पटनायक की कहानी को आगे बढ़ाती है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 9: दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही रेड 2 को लगे पंख, Bholaa को पीछे छोड़कर बॉस बने Ajay Devgn