यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Worldwide Collection: सोमवार को Ajay Devgn का तेज वार! बॉक्स ऑफिस पर 'रेड' मारकर कमा डाले इतने करोड़
Raid 2 Worldwide Collection अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने सोमवार को शानदार कलेक्शन किया जिससे इसकी वर्ल्डवाइड कमाई में जब ...और पढ़ें

HighLights
- 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी रेड 2
- दुनियाभर में रेड 2 ने दिखाया अपना जलवा
- राज कुमार गुप्ता ने किया है फिल्म का निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Worldwide: अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई सनी देओल स्टारर फिल्म जाट (Jaat) से भी एक कदम आगे निकली। मात्र 12 दिनों में इस फिल्म ने जितना कारोबार किया है, उतना जाट ने एक महीने में भी नहीं कमाया है।
1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रेड 2 साल 2018 में आई रेड की सीक्वल है जिसने अपनी मजबूत कहानी और दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता। आलम यह है कि राज कुमार गुप्ता निर्देशित रेड 2 ने न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में अपनी कमाई के आंकड़ों से सभी को दंग कर दिया।
रेड 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रेड 2 ने पहले 12 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 125 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर लिया है और विदेशों में भी कमाई से इतिहास रच रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो 11 दिनों में रेड 2 ने विदेशों में 18.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस लिहाज से टोटल कलेक्शन अभी तक का 168.46 करोड़ रुपये हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: विदेशी बॉक्स ऑफिस पर बुलेट की रफ्तार से दौड़ी 'रेड 2', संडे को पैसों की हुई बारिश
200 करोड़ के करीब पहुंची रेड 2
बात करें सोमवार की तो नॉन-वीकेंड में भी अजय देवगन स्टारर रेड 2 ने हार नही मानी। भले ही रविवार की तुलना मे इस फिल्म ने 50 प्रतिशत से ज्यादा का लॉस देखा लेकिन एक दिन में नॉन-वीकेंड में पांच करोड़ कमा पाना भी बड़ी बात है। सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 5 करोड़ (शुुरुआती आंकड़े) कमाए हैं। इस हिसाब से सोमवार तक रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 175 करोड़ रुपये के आस-पास होगा।
खबरें और भी
जाट को चटाई धूल
रेड 2 ने पहले फिल्म रेड के कलेक्शन (154.19 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड) को पीछे छोड़ दिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। दूसरी ओर इसने सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म जाट को भी पछाड़ दिया है। 33 दिनो में जहां जाट ने सिर्फ 118 करोड़ रुपये ही कमा पाई है, वहीं रेड 2 को 15 दिन भी नहीं हुए और यह 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है।