Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी की हुकूमत, ड्रामा पीरियड ने 14वें दिन कमाई से छोड़ी छाप

    Updated: Thu, 14 May 2026 09:01 PM (IST)

    मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 14 दिन बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    राजा शिवाजी कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी की धाक

    2. बंपर कमाई कर रही है ड्रामा पीरियड मूवी

    3. रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मराठी फिल्म राजा शिवाजी ने सही मायनों में बड़े पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। जल्द ही रितेश देशमुख राजा शिवाजी अपनी रिलीज के दो सप्ताह पूरे कर लेगी। इसके बावजूद फिल्म कमर्शियल तौर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही है।

    इस बीच राजा शिवाजी की रिलीज के 14वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी सामने आ रही है, जो ये बताने के लिए रितेश की ड्रामा पीरियड मूवी ने सही मायनों में अपनी जलवा बिखेरा है। आइए जानते हैं कि दूसरे गुरुवार को इस मूवी ने कितना कारोबार किया है।

    14वें दिन राजा शिवाजी की कमाई

    रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी को 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक ये फिल्म लगातार करोड़ों में कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। लगभग दो हफ्ते होने जा रहे हैं और अब तक राजा शिवाजी की रफ्तार धीमी पड़ने का नाम नहीं ले रही है। महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक के तौर पर इस मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है।

    raja shivaji collection day 5

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: मराठी सिनेमा की 'धुरंधर' बनी राजा शिवाजी, मंगलवार को कमाई से मचाई उथल-पुथल

    जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर इस राजा शिवाजी अपनी धाक जमाने में कामयाब हुई है। गौर किया जाए राजा शिवाजी के 14वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने दूसरे गुरुवार को करीब 1.70 करोड़ की कमाई कर ली है, जो वर्किंग डेज के आधार पर ठीकठाक आंकड़ा है।

    खबरें और भी

    raja shivaji box office day 6

    14वें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 85 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है। जिस रफ्तार से फिल्म की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि राजा शिवाजी आने वाले वीकेंड तक 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।

    रितेश की अगली फिल्म कौन सी धमाल 4

    बतौर अभिनेता रितेश देशमुख ने पीरियड ड्रामा राजा शिवाजी के जरिए इंटेंस और एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीत लिया है। आने वाले समय में वह कॉमेडी जॉनर में कमबैक करेंगे और जनता को फिर से हंसाते हुए नजर आएंगे। उनकी अगली फिल्म का नाम धमाल 4 है, जिसका निर्देशन इंदर कुमार ने किया है। रितेश के साथ इस मूवी अजय देवगन और अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दिखेगी 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की गाथा, कब और कहां होगी स्ट्रीम?