Raja Shivaji Box Office Day 18: नहीं झुकेगा राजा शिवाजी! तीसरे मंडे टेस्ट में टॉपर निकली रितेश देशमुख की फिल्म
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन भी कमाल कर रही है। ...और पढ़ें

राजा शिवाजी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी का कब्जा
बंपर कमाई कर रही है ड्रामा पीरियड मूवी
रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी अब भी सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही है। तीसरा वीकेंड खत्म होने के बाद भी दर्शक इस मराठी मूवी को देखने के लिए थिएटर्स पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
रिलीज के 18वें दिन भी रितेश देशमुख की राजा शिवाजी अच्छा कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं की तीसरे मंडे को रितेश की ड्रामा पीरियड मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
18वें दिन राजा शिवाजी की कमाई
महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक के तौर पर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जाती है। इस मराठी मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है, जिसकी बदौलत फिल्म कमर्शियल तौर पर बंपर कलेक्शन करने में सफल रही है।

1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली राजा शिवाजी अब भी बेहतरीन कारोबार करती हुई नजर आ रही है, जिसका अंदाजा आप मूवी के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रितेश की राजा शिवाजी ने तीसरे सोमवार को करीब 1.50 करोड़ की कमाई कर ली है, जो वर्किंग डेज के आधार पर ठीकठाक मानी जा रही है।

गौर किया जाए राजा शिवाजी के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो 18वें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब तक रितेश देशमुख की राजा शिवाजी 90 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि राजा शिवाजी का लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ के पार आसानी से पहुंच सकता है।
खबरें और भी
इस मूवी से पीछे राजा शिवाजी
मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात की जाए तो उसमें रोमांटिक थ्रिलर सैरात का नाम शामिल होता है, जिसका नेट कलेक्शन 110 करोड़ रहा था। माना जा रहा है कि रितेश देशमुख की राजा शिवाजी सैरात के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकती है और एक नया इतिहास रच सकती है। हालांकि, राजा शिवाजी का राह आने वाले दिनों में आसान नहीं होगी।