Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Worldwide Collection: सेंचुरी मारने के करीब पहुंची रितेश देशमुख की Historical Drama, दुनियाभर में छापे करोड़ों

    Updated: Fri, 15 May 2026 08:30 AM (GMT+05:30)

    Riteish Deshmukh स्टारर राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन पूरे कर लिये हैं, आइए जानते हैं फिल्म का दुनियाभर में कितना कलेक्शन हुआ? ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 14

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 14 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा राजा शिवाजी ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग आधा महीना गुजार लिया है। आइए जानते हैं गुरुवार यानी 14 वें दिन फिल्म ने दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया?

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 14

    14वें दिन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, राजा शिवाजी ने 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ हिस्टोरिकल ड्रामा का इंडिया नेट कलेक्शन 76.95 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 91.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

    raja (5)

    यह भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर हुआ Dhurandhar 2 के 'जमील जमाली' का दीवाना, राकेश बेदी बोले- 'अब चालान मत...'

    राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14- 1.90 करोड़ रुपये

    राजा शिवाजी नेट इंडिया कलेक्शन- 76.95 करोड़ रुपये

    राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 91.10 करोड़ रुपये

    ओवरऑल बात करें तो फिल्म मराठी में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 14वें दिन भी फिल्म ने मराठी में 1.40 करोड़ रुपये और हिंदी में 50 लाख की कमाई की।

    raja shivaji (3)

    राजा शिवाजी के बारे में

    राजा शिवाजी 2026 की भारतीय ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा (Historical Drama) फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है, इसे रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने निर्देशित किया है और लीड रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के तहत किया है।

    फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख के साथ रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इस दिन महाराष्ट्र दिवस भी मनाया जाता है। फिल्म रिकॉर्ड कमाई करते हुए अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई। 

    खबरें और भी

    अब देखना दिलचस्प होगा कि 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) सैराट को पीछे छोड़कर मराठी की सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है कि नहीं। हालांकि इस वीकेंड पर अच्छी कमाई होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी की हुकूमत, ड्रामा पीरियड ने 14वें दिन कमाई से छोड़ी छाप