ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर हुआ Dhurandhar 2 के 'जमील जमाली' का दीवाना, राकेश बेदी बोले- 'अब चालान मत...'
'धुरंधर 2' एक्टर राकेश बेदी के ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर के साथ एक चिट चैट वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। ...और पढ़ें
-1778761158775_m.webp)
धुरंधर 2 एक्टर राकेश बेदी और ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर/ फोटो- Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी ने पाकिस्तानी राजनेता का 'जमील जमाली' का किरदार अदा करके फैंस का खूब दिल जीता। एक तरफ जहां अभी तक फिल्म का खुमार फैंस के सिर से नहीं उतरा है, वहीं हाल ही में मूवी से सबके फेवरेट बने अभिनेता राकेश बेदी के साथ मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल पर कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सिग्नल पर खड़े होकर की राकेश बेदी से चिटचैट
मैशेबल इंडिया ने अपने यूट्यूब पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राकेश बेदी उनके शो 'द बॉम्बे जर्नी' का हिस्सा बने थे। वह यूट्यूबर के साथ चिटचैट करते हुए मुंबई की सड़कों पर घूम रहे थे, उसी दौरान उन्हें एक ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ने रोक लिया। जैसे ही राकेश बेदी ने कार का शीशा नीचे किया, ऑफिसर ने उनसे हाथ मिलाया और यह बताया कि उन्होंने स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' में बहुत अच्छा काम किया है।
ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ने सिग्नल के पास राकेश बेदी की कार को रोककर कहा, "सर धुरंधर जबरदस्त पिक्चर है। मैंने पीवीआर में देखी आपकी फिल्म। बाकी सब ठीक है ना..आपकी सभी हिट फिल्म है। मैंने एक फिल्म आपकी सलमान के साथ भी देखी थी।" इस बीच ही यूट्यूबर ने ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर को यह भी बताया कि वह शो शूट कर रहे हैं, लेकिन वह राकेश बेदी की तारीफों के पुल बांधने से पीछे नहीं रहे।
यह भी पढ़ें- नोरा फतेही के साथ Dhurandhar एक्टर राकेश बेदी का डांस नंबर, बोले - 'मैंने अपना बेस्ट करने की कोशिश...'
View this post on Instagram
राकेश बेदी बोले-मेरा चालान मत काट देना
राकेश बेदी ने ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर से हाथ मिलाया और उन्हें मजाकियां अंदाज में कहा, "अभी इधर मेरा चालान मत काट देना।" राकेश बेदी और ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर के बीच इस फन बैंतर पर फैंस प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "राकेश जी यही प्यार है, जो आपने कमाया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपने सच में धुरंधर और धुरंधर 2 दोनों में बहुत ही अच्छा काम किया है।"
खबरें और भी
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमी है धुरंधर 2 की रफ्तार
आपको बता दें कि राकेश बेदी धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज दोनों का ही हिस्सा थे। निर्देशक आदित्य धर ने सेकंड पार्ट में उनके किरदार में जो ट्विस्ट डाला था, वह दर्शकों को बेहद पसंद आया था। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर-2' अभी भी कछुए की चाल चलते हुए बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जहां मूवी ने जहां वर्ल्डवाइड 1900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है, तो वहीं भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 1103.65 करोड़ का हुआ है।