Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोरा फतेही के साथ Dhurandhar एक्टर राकेश बेदी का डांस नंबर, बोले - 'मैंने अपना बेस्ट करने की कोशिश...'

    Updated: Wed, 06 May 2026 04:38 PM (IST)

    फिल्म 'धुरंधर' से मशहूर हुए राकेश बेदी इन दिनों नोरा फतेही के साथ एक डांस नंबर की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर फिल्म ने दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी (Rakesh Bedi) के करियर को वाकई नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। एक्टर ने फिल्म में जमील जमाली का रोल निभाया था और फिल्म से उनका डायलॉग 'मेरा बच्चा है तू' बहुत पॉपुलर हुआ।

    हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह नोरा फतेही के साथ एक डांस नंबर की शूटिंग कर रहे हैं। वीडियो में नोरा फतेही भी नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि वे किस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar बनकर बदला राकेश बेदी का मिजाज, डायरेक्टर ने 'जमील जमाली' पर किया कमेंट, एक्टर ने दिया जवाब

    नोरा फतेहा के साथ शेयर किया वीडियो

    राकेश बेदी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,'नोरा फतेही के साथ डांस करना एक शानदार अनुभव रहा।' वीडियो में नोरा को राकेश बेदी के बगल में बैठे हुए देखा जा सकता है। वह कहते हैं, 'आज मैं भारत की सबसे बड़ी स्टार, सबसे बड़ी सनसनी, महान अभिनेत्री, ग्रेट डांसर नोरा फतेही के साथ शूटिंग कर रहा हूं।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

    राकेश बेदी ने आगे कहा , मैं तुम्हारे साथ काम करके बहुत खुश हूं, उम्मीद करता हूं तुम भी होगी। मैंने आपके साथ कॉम्पटीशन करने की पूरी कोशिश की। आपके जितना अच्छा बनने की कोशिश की है।"

    नोरा ने की राकेश बेदी की तारीफ

    वीडियो में नोरा बेदी के डांस मूव्स की तारीफ करती हैं, लेकिन राकेश बेदी इस पर पलटकर कहते हैं कि वह झूठ बोल रही हैं। राकेश बेदी के इस वीडियो पर नोरा ने कमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा, "आप कमाल के हैं सर! आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है!" ये एक डांस नंबर है। अब ऑडियंस को राकेश बेदी और नोरा फतेही के डांस नंबर का बेसब्री से इंतजार है।

    खबरें और भी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो राकेश बेदी बहुत जल्द डेविड धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- 'जेठालाल' ने Rakesh Bedi के बारे में शेयर की पुरानी यादें, बोले- 'मैं उनके बारे में कुछ कहने लायक नहीं'