Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Box Office: दुनियाभर में 'राजा शिवाजी' ने मचाया गदर, शुक्रवार को Historical Drama पर हुई नोटों की बारिश

    Updated: Sat, 09 May 2026 10:43 AM (IST)

    रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा Raja Shivaji ने थिएटर में 8 दिन पूरे कर लिये हैं, आइए जानते हैं फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की? ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

    राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की राजा शिवाजी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिस्टोरिकल ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये का साथ शुरुआत की। अब आइए जानते हैं एक हफ्ता पूरा होने के बाद फिल्म ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया?

    राजा शिवाजी कलेक्शन डे 8

    रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की, अपने पहले शनिवार को फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये और रविवार को इसने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई लेकिन फिर भी ठीकठाक कमाई जारी रही।

    Raja Shivaji (7)

     

    यह भी पढ़ें- 'किसी ने नहीं लिया पैसा,' Raja Shivaji की कास्ट को लेकर रितेश देशमुख का खुलासा, सलमान-संजय ने फ्री में किया काम

    • 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये हो गया।
    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 66.23 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

    राजा शिवाजी कलेक्शन डे 8- 3.20 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 55.85 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 66.23 करोड़ रुपये 

    Raja Shivaji (6)

    राजा शिवाजी के बारे में

    राजा शिवाजी 1 मई 2026 को रिलीज हुई एक भारतीय ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा (Historical Action Drama) फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है। इसे रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के तहत किया है। फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Datt), अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख के साथ रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर 'राजा शिवाजी' का कब्जा, आठवें दिन कमाई से उड़ाया गर्दा