Raja Shivaji Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर 'राजा शिवाजी' का कब्जा, आठवें दिन कमाई से उड़ाया गर्दा
Raja Shivaji Day 8 Box Office Collection: रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन किया है। ...और पढ़ें

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) रिलीज के बाद से ही कमाई से इतिहास रच रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को भी टक्कर दे रही है।
1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजा शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका रितेश देशमुख ने निभाई है। फिल्म की कहानी और किरदारों को क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिली हैं। साथ ही फिल्म को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया है जो फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ जाहिर है।
आठवें दिन राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आठ दिन में ही रितेश देशमुख की फिल्म ने आधा बजट वसूल कर लिया है। पहले दिन से ही यह फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। आठवें दिन का कारोबार भी जबरदस्त रहा। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 2.76 करोड़ रुपये कमाए हैं।
भूत बंगला से आगे निकली राजा शिवाजी
राजा शिवाजी दो भाषाओं मराठी और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म ने आठवें दिन सबसे ज्यादा मराठी भाषा में कमाया। मराठी में फिल्म की कमाई 2.14 करोड़ रुपये है, जबकि हिंदी में कमाई 62 लाख रुपये के करीब है। सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। हालांकि, यह तो क्लियर है कि यह फिल्म भूत बंगला से ज्यादा कमा रही है। अक्षय की भूत बंगला ने 22वें दिन 1.37 करोड़ के आसपास कारोबार किया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Day 7: राजा शिवाजी की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सातवें दिन बदला कमाई का गणित
राजा शिवाजी हिट या फ्लॉप
रिपोर्ट्स की मानें तो राजा शिवाजी को 75 से 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। सिर्फ आठ दिन में फिल्म खर्च का आधा तो वसूल कर चुकी है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन आठ दिन में 55.41 करोड़ रुपये है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 65 करोड़ के पार पहुंच गया है। उम्मीद है कि लाइफटाइम कलेक्शन के जरिए यह अपना बजट भी वसूल देगी।
बता दें कि राजा शिवाजी मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म रही है। इसने 11.35 करोड़ रुपये से पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था।
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ने लगी 'भूत बंगला', शुक्रवार को कमाई में आया उछाल