यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Setu Box Office Collection Day 6: राम सेतु ने बढ़ाईं अक्षय कुमार की मुश्किलें, वीकेंड में कमाए इतने रुपये
Ram Setu Box Office Collection Day 6 अक्षय कुमार ने बैक टू बैक इस साल 3 फ्लॉप फिल्में दी है। उनकी राम सेतु से काफी उम्मीदें थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अक् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Setu Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की राम सेतु टिकट खिड़की पर दर्शकों के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। खिलाड़ी कुमार जैसे सुपरस्टार का चार्म भी काम नहीं कर पाया और फिल्म अपनी रिलीज के 6 दिन बाद बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई है। सेम सेतु को सोशल मीडिया पर लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रविवार को कुल कितनी कमाई की।
राम सेतु ने बढ़ाईं अक्षय की मुश्किलें
राम सेतु इस साल रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है। इसने ओपनिंग डे पर 15. 2 करोड़ की बढ़िया कमाई की थी जिसके बाद फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ लगातार घट रहा है। दूसरे दिन इसने 11.4 करोड़, तीसरे दिन 8.75 और चौथे दिन यह आंकड़ा घटकर पहुंच गया 6.05। हालांकि वीकेंड पर अक्षय कुमार की इस फिल्म के बिजनेस में छोड़ा उछाल देखा गया पर वो भी नाकाफी है।
6 दिन में बस इतनी की कमाई
शनिवार को राम सेतु ने 7.3 करोड़ रुपये कमाए थे, तो छठे दिन यानी रविवार को ये कमाई फिर थोड़ी बढ़ी। कोईमोई के अनुसार फिल्म ने सनडे को 7.80 से 8.30 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है (यह आंकड़े शुरुआती है इसमें फेरबदल संभव है)। इसके साथ ही राम सेतु की कुल कमाई पहुंच गई 57 करोड़ के आसपास। फिल्म ने 6 दिनों में 60 करोड़ भी नहीं कमाए और अब सोमवार से इसकी असली परीक्षा शुरू होने वाली है।
थैंक गॉड से हुई टक्कर
राम सेतु के साथ सिनेमाघरों में अजय देवगन की थैंक गॉड भी रिलीज हुई, इसका हाल टिकट खिड़कियों पर और भी बुरा है। इस दोनों ही फिल्मों के परफॉर्म करने के लिए अभी 4 दिन का और वक्त है क्योंकि इस शुक्रवार सिनेमाघरों में 3 नई फिल्में रिलीज हो रही है। जिसके बाद राम सेतु और थैंक गॉड का डब्बा गोल हो सकता है।