विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले दिन Ramayana की बॉक्स ऑफिस पर जय-जयकार, प्री-दीवाली रिलीज का पुराना रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया बेंचमार्क

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:14 PM (IST)

Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की रामायणम् ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है? जानिए यहां...

रामायणम् का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

रामायणम् का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. रामायणम् ने पहले दिन किया धांसू कलेक्शन

  2. रामायणम् ने प्री-दीवाली रिलीज का रिकॉर्ड तोड़ा

  3. 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी है रामायणम्!

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस की कमाई से प्री-दीवाली रिलीज फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया है, जानिए...

मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर पहले से ही फिल्मी गलियारों में काफी बज था और रिलीज के बाद मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म की कमाई का आंकड़ा शानदार होना तो तय था।

रामायणम् का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

अब आखिरकार पता चल गया है कि शुरुआती आंकड़ों में रामायण पार्ट 1 ने कितना कारोबार कर लिया है। एडवांस बुकिंग से ही करीब 42.96 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी रामायणम् ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शॉकिंग कलेक्शन किया है।

Ramayana Celebs Reaction

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 2 हजार से ज्यादा शोज पाने वाली रामायणम् ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 54.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 65 करोड़ रुपये के पार है जिसके 70 करोड़ के पार होने की उम्मीद है। 

किस भाषा में रामायणम् ने की सबसे ज्यादा कमाई?

फिल्म भारत में पांच भाषाओं में रिलीज हुई है और सबसे ज्यादा कमाई हिंदी में हुई है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 40 करोड़ के करीब कारोबार किया है।

  • हिंदी- 40.48 करोड़ रुपये
  • कन्नड़- 6.23 करोड़ रुपये
  • तेलुगु- 4.99 करोड़ रुपये
  • तमिल- 1.97 करोड़ रुपये
  • मलयालम- 1.28 करोड़ रुपये

रामायणम् ने तोड़े प्री-दीवाली रिलीज फिल्मों के रिकॉर्ड

पिछले कुछ सालों में दीवाली से पहले रिलीज होने वाली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल खास नहीं रहा, लेकिन रामायणम् ने आखिरकार यह ट्रेंड बदल दिया है। रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म ने आलिया भट्ट और अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। 

यहां देखिए प्री-दीवाली पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड...

  • शानदार- 13.10 करोड़ रुपये
  • ऐ दिल है मुश्किल- 13.30 करोड़ रुपये
  • हाउसफुल 40- 19 करोडड रुपये के करीब

इस तरह कई फिल्मों पर प्री-दीवाली रिलीज फिल्मों का भी हाल बेहाल रहा। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इन फिल्मों पर दीवाली की तैयारियों का असर पड़ा था। यही वजह है कि चाहे बड़ी फिल्म हो या फिर स्टार, दीवाली के पहले का समय चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन रामायणम् ने नया बेंचमार्क बना दिया है। 

यह भी पढ़ें- Ramayana से जुड़ी 5 खास बातें जो Ranbir Kapoor की फिल्म को बनाते हैं सबसे अलग! पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सीन्स

यह भी पढ़ें- Ramayana ने कमाई से 'धुरंधर' को चटाई धूल, रणवीर पर भारी पड़ गए रणबीर; चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।