Ramayana से जुड़ी 5 खास बातें जो Ranbir Kapoor की फिल्म को बनाते हैं सबसे अलग! पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सीन्स
5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई रणबीर कपूर स्टारर रामायणम् (Ramayana) में वो पांच खास बातें जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगी।

रामायणम् देखने के पांच कारण। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
रामायणम् में दिखाए गए हैं 5 अलग और अहम सीन्स
जटायु और रावण के सीन की हो रही है खूब तारीफ
नितेश तिवारी ने किया है रामायणम् का निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 9 साल के इंतजार के बाद नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की पौराणिक फिल्म रामायणम् (Ramayana) का पहला पार्ट सिनेमाघरों में आ गया है। चाहे टीवी शोज हों या फिर फिल्में... भगवान श्रीराम की गाथा कई बार दिखाई जा चुकी है, लेकिन नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ की रामायण में ऐसा क्या खास है जो लोग सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए जाएं? यह एक बड़ा सवाल था, जिसका जवाब अब लोगों को मिल गया है।
रणबीर कपूर की रामायणम् को लेकर काफी बज बना हुआ था। 5 नवंबर 2026 को लंबे इंतजार के बाद रामायणम् का पहला भाग सिनेमाघरों में आया। दर्शकों ने देखा और इसकी खूब सराहना हो रही है। दर्शकों को फिल्म में ऐसे-ऐसे सीन्स देखने को मिले जिसे पहले पर्दे पर इतने डिटेल में नहीं दिखाया गया।
इस आर्टिकल में हम आपको रामायण पार्ट 1 से जुड़ी पांच खास बातें बताने जा रहे हैं जो रामायणम् को श्रीराम की गाथा पर बनी अन्य फिल्मों और सीरीज से अलग बनाती हैं।
रावण की जर्नी दिखाई गई
रामानंद सागर की रामायण हो या फिर अन्य पौराणिक फिल्में... उसमें हम रावण की शक्तियों और उसके दशानन से रावण बनने का जिक्र देखते हैं, लेकिन नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में रावण की कहानी को उसके जन्म से दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि असुर कुल में जन्मा रावण अपनी मां कैकसी और नाना सुमाली के साथ लंका में धरती के नीचे रहने पर मजबूर हो जाता है।

बाद में अपने कुल का कल्याण करने के लिए वह ब्रह्मा जी का तप करता है और वरदान मांगता है कि उसे सिर्फ मनुष्य ही मार सकता है। वरदान पाकर वह तीनों लोकों पर राज करने लगता है। पहले पार्ट में रावण की जर्नी दिखाई गई है जो पहले कभी इतने विस्तार से देखने को नहीं मिली है। अब दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि भगवान राम और रावण कैसे आमना-सामना करेंगे। रावण का किरदार यश ने निभाया है।
विद्युतजीवा और रावण की लड़ाई
रामायण में हमेशा ही शूर्पणखा का जिक्र होता है क्योंकि वह महागाथा का अहम किरदार रहीं। उन्हीं की वजह से राम और रावण का युद्ध होता है। हालांकि, इसकी कहानी कहां से शुरू होती है, इसकी चर्चा बहुत कम होती है। दरअसल, रावण ने शूर्पणखा के पति विद्युतजीवा का वध कर दिया था।

रावण और विद्युतजीवा के बीच लड़ाई हुई थी जिसके भले ही पहले कभी ज्यादा विस्तार से नहीं बताया गया, लेकिन रामायणम् इसकी झलक है। विद्युतजीवा का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया है।
जटायु ने काट दिया था रावण का सिर
जटायु भी रामायण का एक अहम किरदार हैं। पौराणिक कथा के मुताबिक, जब रावण, सीता जी का अपहरण करके लंका ले जा रहा था, तब जटायु उन्हें बचाने के लिए रावण से लड़ गए थे। उन्होंने रावण के पुष्पक विमान को भी बहुत नुकसान पहुंचाया था। रावण ने लड़ाई में जटायु के पंख काट दिए थे और वह धरती पर जा गिरे थे।
Iconic Scene Jatayu vs Ravan Fight Best scene.. ⭐⭐⭐⭐⭐/5 #Ramayana #jaishriram #jaihanuman Epic movie 🎥🍿👏🔥 1 Nitesh tiwari 💥💥 2 Rajamauli 🔥 https://t.co/gZzXHEJTOv
— Omesh Banjare (@OmeshBanjare2) November 5, 2026
रामायणम् में इसकी कहानी को और भी विस्तार से दिखाया गया है। रामायणम् में दिखाया गया है कि लड़ाई में जटायु ने 10 सिरों वाले दशानन यानी रावण का एक सिर काट दिया था। फिल्म रावण और जटायु की लड़ाई के सीन को बहुत पसंद किया जा रहा है। जटायु की आवाज अनुपम खेर (Anupam Kher) बने हैं।
लक्ष्मण का दिखा रौद्र रूप
जब कैकेयी ने राम से 14 साल के वनवास का वचन लिया और दशरथ भी मजबूर हो गए, उस वक्त राम के साथ सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ 14 साल के लिए वनवास गए। इस दौरान लक्ष्मण के सीन को बहुत गहराई के साथ दिखाया गया। रामायणम् में कैकयी के राम को 14 साल के वनवास पर भेजने के वादे के दौरान लक्ष्मण बहुत गुस्सा हुए थे।

सीता का युद्ध कौशल
रामायण से जुड़े शोज और फिल्मों में माता सीता की भूमिका को उनके जन्म और स्वयंवर के इर्द-गिर्द बुना गया। मगर शायद ही आपको पता हो कि माता सीता का स्वरूप सिर्फ कोमल या सहनशील रूप तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उनमें युद्ध कौशल भी था। रामायणम् में माता सीता के इसी रूप को दिखाया गया है।
आपको मालूम को नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम्, महर्षि वाल्मीकि की 'रामायण' और गोस्वामी तुलसीदास की 'रामचरितमानस' समेत कई महागाथाओं से प्रेरित है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर, सीता साई पल्लवी और यश रावण की भूमिका में हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।