यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rashmika Mandanna: पुष्पा की 'श्रीवल्ली' बनेगी बॉक्स ऑफिस की रानी, इन 8 फिल्मों से मचाएंगी धमाल
Rashmika Mandanna Upcoming Movies साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बेहतरीन अदाकारा के तौर पर जानी जाती हैं। मौजूदा समय में पुष्पा 2 (Pushpa 2 ...और पढ़ें

HighLights
- पुष्पा 2 में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
- एक्ट्रेस की ये फिल्में आने वाले समय में होगीं रिलीज
- लिस्ट में सलमान खान की मूवी का नाम भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता का वर्चस्व बड़े पर्दे से लेकर बॉक्स ऑफिस तक नजर आता है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने स्टारडम से मेल सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देती हैं। इनमें साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का नाम भी शामिल होता है।
मौजूदा समय में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर मूवी पुष्पा 2 को लेकर रश्मिका लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन सिर्फ पुष्पा- द रूल ही नहीं बल्कि आने वाले समय में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Upcoming Movies) कई बड़ी पैन इंडिया फिल्मों में भी नजर आएंगी। आइए उनकी लिस्ट को यहां चेक करते हैं।
पुष्पा 2 (Pushpa 2)
3 साल पहले निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा- द राइज को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। अब इसका सीक्वल आने वाला है, जिसका धमाकेदार ट्रेलर बीते रविवार को लॉन्च किया गया है। पुष्पा 2 को लेकर फैंस में काफी हाइप है और रश्मिका मंदाना की ये मूवी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Pushpa Release: खुशखबरी! 13 दिन पहले ही थिएटर्स में दहाड़ेगा 'पुष्पा राज,' मेकर्स ने खेला बड़ा दांव
.jpg)
छावा (Chhaava)
वैसे तो पुष्पा 2 के साथ-साथ रश्मिका मंदाना की छावा भी सिनेमाघरों में सेम डे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसकी रिलीज डेट फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है। इस आधार पर पुष्पा 2 के बाद विक्की कौशल स्टारर छावा में रश्मिका की झलक देखने को मिलेगी।
खबरें और भी
View this post on Instagram
सिकंदर (Sikandar)
रश्मिका मंदाना की किसी फिल्म का अगर दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वह सलमान खान स्टारर मूवी सिकंदर है। जिसमें पहली बार सलमान और रश्मिका की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। उनकी ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर लगाई जाएगी।
.jpg)
कुबेरा (Kubera)
सिकंदर फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना साउथ सुपरस्टार धनुष और नागार्जुन स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म कुबेरा में नजर आएंगी। इस मूवी का टीजर वीडियो पहले ही सामने आ चुका है, जिसको लेकर फैंस का उत्साह बढ़ा हुआ है। इस मूवी को भी 2025 में रिलीज किया जाएगा।
द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend)
साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर अल्लू अरविंद की लव स्टोरी थ्रिलर मूवी द गर्लफ्रेंड में भी रश्मिका मंदाना अहम भूमिका अदा करती दिखेंगी। उनके साथ इस मूवी अभिनेता दीक्षित शेट्टी भी लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
रेनबो (Rainbow)
शांतारूबन की अपकमिंग फिल्म रेनबो का नाम भी रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्मों की सूची में शामिल है। पहले इस मूवी के लिए समांथा रुथ प्रभु को नाम चर्चा में बना हुआ था, लेकिन अंत में बाजी रश्मिका ने मार ली।एक्टर देव मोहन इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ दिखेंगे।
.jpg)
थामा (Thama)
दीवाली के खास मौके पर निर्माता दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी थ्रिलर थामा की अनाउंसमेंट की गई है। इस मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। ये फिल्म 2025 दीवाली पर थिएटर में रिलीज की जाएगी।
एनिमल पार्क (Animal Park)
बीते साल रश्मिका मंदाना ने सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ मिलकर अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म एनिमल दी थी। इस फिल्म के सीक्वल एनिमल पार्क की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। बता दें कि साल 2026 में एनिमल का दूसरा रिलीज किया जा सकता है।
.jpg)
तो ये वो फिल्में हैं, जिनके दम पर रश्मिका मंदाना बॉक्स ऑफिस की रानी बन सकती नजर आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Upcoming Pan India Movies: बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान, आने वाले समय में देखने को मिलेंगे ये सीक्वल-प्रीक्वल