विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Pan India Movies: बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान, आने वाले समय में देखने को मिलेंगे ये सीक्वल-प्रीक्वल

Published: Tue, 19 Nov 2024 04:37 PM (IST)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री जिसे कभी रीजनल फिल्म इंडस्ट्री की तरह देखा जाता था वह आज नेशनल-इंटरनेशनल स्तर पर अपना नाम ...और पढ़ें

अगले साल आने वाली पैन इंडिया फिल्मस
अगले साल आने वाली पैन इंडिया फिल्मस

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल और री रिलीज का दौर चल रहा है। हाल ही में कई फिल्मों के सेकेंड पार्ट की अनाउंसमेंट की गई। वहीं साउथ फिल्म्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। केजीएफ (KGF), आरआरआर (RRR) और पुष्पा (Pushpa) जैसी फिल्मों के बाद दर्शकों के बीच साउथ फिल्मों का क्रेज और भी बढ़ गया है। बीतें दिनों कल्कि, इंडिया 2 और कंगुवा जैसी फिल्मों को रिलीज किया गया।

आज आपको ऐसी ही कुछ पैन इंडिया फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनका दूसरा पार्ट बहुत जल्द आने वाला है। आइए एक नजर डालते हैं सबसे बड़ी अपकमिंग पैन-इंडिया सीक्वल और प्रीक्वल पर।

पुष्पा 2

पुष्पा: द राइज की सफलता के बाद पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन को इस फिल्म में एक तस्कर के रूप में दिखाया गया है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा उनका सिग्नेचर स्टाइल भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था। फिल्म ने सभी भाषाओं में जबरदस्त कमाई की और जल्द ही दूसरा पार्ट भी ऑडियंक के बीच होगा।

यह भी पढ़ें: Stree 3 से लेकर Animal Park तक आने वाले समय में आपको देखने को मिलेंगे ये दमदार Sequel, कई की रिलीज डेट तय

कांतारा: चैप्टर 2

कांतारा में ऋषभ शेट्टी ने अपनी यूनीक कहानी और इसे कहने के तरीके से सभी को आकर्षित किया। कर्नाटक के एक छोटे से गांव की कहानी और कोला पूजा से लोगों को रूबरू कराने का उनका तरीका सभी को खूब पसंद आया। अब फैंस चैप्टर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नई कहानी में आपको और ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2

ब्रह्मास्त्र में रणबीर-आलिया भट्ट की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में लोगों को शिवा और ईशा का प्यार देखने को मिला। इसी फिल्म से रियल लाइफ में इनकी लव स्टोरी भी शुरू हुई थी। ये एक माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म थी। वहीं अब जल्द ही ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट भी रिलीज होगा। जिसका नाम ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव है। इस फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और शाहरुख खान और अक्किनेनी नागार्जुन जैसे किरदार भी नजर आए।

कल्कि 2898 एडी 2

कल्कि ने हमें फ्यूचर दिखाया। फिल्म में माइथोलॉजी और टेक्नोलॉजी का मिला जुला संगम दिखाया गया।फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य किरदार में नजर आए। महाभारत काल में श्रीकृष्ण से मिले श्राप के कारण अश्वत्थामा कलयुग में भी अपने पाप का प्रायश्चित कैसे करता है,इसकी झलक फिल्म में दिखाई गई है। अश्वत्थामा का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया है। अब इसके सीक्वल में दीपिका के पेट में पलने वाला बच्चे का जन्म और महाभारत के ही कुछ सीन दिखाए जाने की संभावना है।

जय हनुमान

माइथोलॉजी-आधारित कहानियों भारतीय सिनेमा का एक मजबूत हिस्सा हैं। कई राइटर्स और डायरेक्टर्स ने इसे अपने-अपने तरीके से कहने की कोशिश की है। इसी का हिस्सा है जय हनुमान। यह प्रीक्वल भगवान हनुमान की मूल कहानी पर केंद्रित है, जिसमें एक युवा दिव्य योद्धा से एक महान व्यक्ति तक की उनकी यात्रा को दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है। फिल्म में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर और वरलक्ष्मी सरथकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं वेनेला किशोर, गेटअप श्रीनु, सत्या और कई अन्य सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। जय हनुमान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान’ का सीक्वल है।

यह भी पढ़ें: 'कल्कि 2' में 'श्रीकृष्ण' को मिलेगा चेहरा? नाग अश्विन ने खोला राज, बताया- Kalki 2898 AD में क्यों बनाया सस्पेंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।