Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कल्कि 2' में 'श्रीकृष्ण' को मिलेगा चेहरा? नाग अश्विन ने खोला राज, बताया- Kalki 2898 AD में क्यों बनाया सस्पेंस

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 06:27 PM (IST)

    प्रभास दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन स्टारर कल्कि 2898 एडी को बॉक्स ऑफिस पर मैसिव रिस्पांस मिला है। फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही ...और पढ़ें

    'कल्कि 2898 एडी' . फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    'कल्कि 2898 एडी' . फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'कल्कि 2898 एडी' ने दुनियाभर में कमाए 1000 करोड़ के पार
    2. फिल्म में नहीं दिखाया गया श्रीकृ्ष्ण का चेहरा
    3. नाग अश्विन ने कल्कि 2 में कृष्ण को लेकर खोला राज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाग अश्विन की डायरेक्टोरियल फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' पहली ऐसी साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें मायथोलॉजी का एंगल जोड़ा गया है। इस फिल्म को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पांस मिला है। 'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा के रोल में अमिताभ बच्चन की खूब प्रशंसा की गई है। महाभारत काल में श्रीकृष्ण से मिले श्राप के कारण अश्वत्थामा कलयुग में भी अपने पाप का प्रायश्चित कैसे करता है, इसकी झलक फिल्म में दिखाई गई है।

    यूनिक कॉन्सेप्ट के कारण पसंद की गई 'कल्कि'

    'कल्कि 2898 एडी' फिल्म के एक-एक पात्र को स्क्रीन पर दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की परफॉर्मेंस को अश्वत्थामा के रोल में काफी सराहना मिली। सुमती के किरदार में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और भैरवा के रोल में प्रभास का काम भी काफी पसंद किया गया। 'कल्कि' फिल्म का जिस सीन पर अंत होता है, तब प्रभास का कैरेक्टर भैरव, दीपिका के किरदार को ले जाता है, जिसे अश्वत्थामा बचाने की कोशिश करता है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office Day 19: कल्कि के कहर को रोकना हुआ मुश्किल, प्रभास की फिल्म बनाने चली एक और रिकॉर्ड

    'कल्कि 2' में रिवील होगा कृष्ण का चेहरा?

    'कल्कि 2' की कहानी यहीं से शुरू होगी। सीक्वल में दीपिका के पेट में पलने वाला बच्चे का जन्म और महाभारत के ही कुछ सीन दिखाए जाने की संभावना है। फिल्म के पहले पार्ट में कर्ण (Prabhas) और अर्जुन (Vijay Devarakonda) के बीच युद्ध का सीन दिखाया गया है।

    कृष्ण के कहने पर ही अर्जुन ने कर्ण पर तीर चलाया। इस सीन को फिल्म में बारीकी से दिखाया गया है। हालांकि, कृष्ण का चेहरा रिवील नहीं किया गया। अब नाग अश्विन ने बताया है कि दूसरे पार्ट में कृष्ण का चेहरा दिखाया जाएगा या नहीं।

    खबरें और भी

    टाइम्स से बातचीत में नाग अश्विन ने बताया कि पहले पार्ट में चेहरा क्यों छुपाया गया। उन्होंने कहा कि कृष्ण, भगवान का कैरेक्टर है। उन्हें लगा कि चेहरा न दिखाने से सस्पेंस बना रहेगा, जो कि फिल्म के लिए अच्छा होगा। श्रीकृष्ण के चेहरे को अवतार देना इसलिए सही नहीं लगा क्योंकि हम उनके दोबारा प्रकट होने की बात कर रहे हैं। उनके चेहरे को दूसरे पार्ट में दिखाया जा सकता है।

    यह भी पढे़ं: Kalki 2898 AD पर ज्यादा पैसे खर्च करने से टेंशन में थे Prabhas, सीक्वल को लेकर दिया बड़ा हिंट