Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kantara Chapter 1 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रहेगा Rishab Shetty का राज, इन 5 मूवीज से मचाएंगे धमाल

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 01:01 PM (IST)

    Rishab shetty Upcoming Movies: अभिनेता ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की बंपर सक्सेस को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इ ...और पढ़ें

    ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. कांतारा चैप्टर 1 की सफलता को लेकर चर्चा में ऋषभ।

    2. ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग 5 फिल्मों कौन सी।

    3. इस फिल्म में निभाएंगे हनुमान का किरदार।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kanatara Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल कर इतिहास रचा है। इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली ऋषभ शेट्टी की इस मूवी की चर्चा हर तरफ हो रही है। इतना ही नहीं अब फैंस के बीच ऋषभ की अगली फिल्मों को लेकर भी सुर्खियां तेज होने लगी हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आने वाले समय में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी किन पांच मूवीज में नजर आने वाले हैं। 

    जय हनुमान (Jai Hanuman)

    निर्देशक प्रशांत वर्मा की ब्लॉकबस्टर मूवी हनु-मैन की सफलता के बाद आने वाले समय में इसका सीक्वल जय हनुमान रिलीज किया जाएगा। इसका एलान साल भर पहले ही किया जा चुका है। तेजा सज्जा स्टारर इस मूवी में अभिनेता ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की भूमिका अदा करते दिखेंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी मेकर्स की तरफ से शेयर किया जा चुका है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का सबको इंतजार है।

    RISHAB

    यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Collection: दीवाली पर कांतारा की हो गई चांदी, सोमवार को जमकर हुई धनवर्षा

    छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj)

    ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सबसे बड़ा नाम छत्रपति शिवाजी महाराज का है। इस फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। जिसमें ऋषभ वीर मराठा के छत्रपति शिवाजी के अवतार में काफी दमदार नजर आए। गौर किया जाए इस फिल्म की रिलीज डेट की तरफ 21 जनवरी 2027 को छत्रपति शिवाजी महाराज को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    RISHABSHETTY

    बेल बॉटम 2 (Bell Bottam 2)

    साल 2019 में ऋषभ शेट्टी स्टारर स्पाई थ्रिलर कॉमेडी फिल्म बेल बॉटम को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। ये मूवी कमर्शियल तौर पर सफल रही। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ऋषभ इस मूवी के सीक्वल बेल बॉटम 2 में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    RISHABHSHETTY

    रुद्रप्रयाग (Rudraprayag)

    लंबे समय समय से ऋषभ शेट्टी की फिल्म रुद्रप्रयाग रिलीज के लिए तरस रही है। 2019 में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई थी। लेकिन कांतारा के चलते इसे रोक दिया गया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋषभ की अपकमिंग मूवीज में इस फिल्म का नाम भी शामिल हो सकता है। 

    RISHABHSHETTY (1)

    कांतारा 2 (Kantara 2)

    2022 की कांतारा और 2025 की कांतारा चैप्टर 1 की ऐतिहासिक सफलता को मद्देनजर रखते हुए कांतारा का तीसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा। इसकी आधिकारिक पुष्टि कांतारा चैप्टर 1 के पोस्ट क्रेडिट सीन्स के जरिए हो चुकी है। कांतारा 2 के तौर पर इस मूवी को आने वाले समय में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। 

    RRR

    यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Worldwide: Chhaava को धूल चटाकर बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर बैठी कांतारा, जल्द करेगी 1000 करोड़ की कमाई