Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ved Collection Day 15: रितेश देशमुख-जेनेलिया डीसूजा की जोड़ी ने किया कमाल, जारी है 'वेड' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 02:56 PM (GMT+05:30)

    Ved Box Office Collection Day 15 मराठी फिल्म वेड को काफी पसंद किया जा रहा है। मूवी में रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा की जोड़ी का कमाल एक बार फिर देख ...और पढ़ें

    Still Image of Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza from Ved
    Still Image of Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza from Ved

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ved Box Office Collection Day 15: रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा की फिल्म 'वेड' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगी थी। लो बजट पर बनी इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों में उतर गई है। यह तेलुगू फिल्म 'मजिली' का मराठी रीमेक है, जिसकी सिनेमाटोग्राफी से लेकर कलाकारों का अभिनय तक पसंद किया गया। 'वेड' के साथ रितेश देशमुख ने निर्देशन की दुनिया में पहला कदम रखा। बीते दो हफ्तों में बतौर अभिनेता के साथ-साथ निर्देशक बनने के रिस्क को पॉजिटिव रिस्पांस दिया। आइये जानते हैं कि 15वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई कर ली।

    'कुत्ते' को छोड़ा पीछे

    'वेड' कई बड़ी फिल्मों को सॉलिड टक्कर दे रही है। 200 करोड़ पार का बिजनेस करने वाली'अवतार 2' और 'दृश्यम 2' के आगे 'वेड' घुटने टेकने को मजबूर नहीं। वहीं, अब 13 जनवरी को रिलीज हुई अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' को भी इसने टक्कर देना शुरू कर दिया है। ओपनिंग डे पर यह मूवी सिर्फ 1.07 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। जबकि, 'वेड' का फर्स्ट डे कलेक्शन 2.5 करोड़ था। वहीं, अगर फिल्म के 15 दिन के कलेक्शन की बात करें, तो बहुत जल्द यह मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है।

    'वेड' का कुल कलेक्शन

    फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया, '#Marathi फिल्म #Ved का जलवा तीसरे शुक्रवार भी बरकरार रहा...रिलीज के तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया। टोटल 42.20 करोड़।'

    'वेड'में दिखेगी सलमान खान की भी झलक

    15 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म में रितेश और जेनेलिया के अलावा मूवी में सलमान खान, जिया शंकर, अशोक सराफ, सिद्धार्थ जाधव, जितेंद्र जोशी और विनीत शर्मा ने भी अभिनय किया है।

    यह भी पढ़ें: Palak Tiwari: खूबसूरती और बोल्डनेस में श्वेता तिवारी से भी आगे निकलीं पलक, लेटेस्ट तस्वीर देख उड़े फैंस के होश

    यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant-Adil Khan: राखी सावंत और आदिल का लिपलॉक वीडियो हुआ वायरल , लोगों ने कहा- इस्लाम की शहजादी

    खबरें और भी