यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RRKPK Box Office Weekend Collection: 50 करोड़ के पार पहुंची रणवीर-आलिया की फिल्म, रविवार को कमा लिए इतने करोड़
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Weekend Box Office रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ एक बार फिर से स्क्रीन पर धमा ...और पढ़ें

HighLights
- रॉकी और रानी की वीकेंड पर शानदार कमाई
- रविवार को रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म में आया उछाल
- अब तक इंडिया और वर्ल्डवाइड इतनी हुई फिल्म की कमाई
नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Weekend Box Office: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शुरुआत 11 करोड़ के साथ हुई।
लेकिन वीकेंड में दो दिनों में फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 50 करोड़ के पार हो चुकी है। रविवार को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने कितने करोड़ की कमाई की और अब तक इंडिया और वर्ल्डवाइड फिल्म का कितना कलेक्शन हुआ है, चलिए जानते हैं।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ऐसा रहा वीकेंड
आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई के मामले में दूसरे दिन शनिवार को 44 फीसदी से ज्यादा उछाल देखने को मिला था। शुक्रवार को 11 करोड़ से ओपनिंग करने वाली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने शनिवार को 16.05 करोड़ के करीब का बिजनेस किया।
हालांकि, रविवार करण जौहर की फिल्म के लिए बेहद शानदार साबित हुआ, क्योंकि रविवार को सिंगल डे पर धर्मा प्रोडक्शन की इस पारिवारिक फिल्म ने 19 से 20 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नेट कलेक्शन अब तक 46.33 करोड़ का हुआ है।
खबरें और भी
वर्ल्डवाइड रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का रहा ऐसा हाल
46 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन करने वाली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने अब तक इंडिया में भले ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार न किया हो, लेकिन वर्ल्डवाइड ये फिल्म धीरे-धीरे अब 100 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा रही है।
तीन दिन में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह(Ranveer singh)की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। रणवीर-आलिया के अलावा इस फिल्म में शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र अहम भूमिका में नजर आए।