यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RRKPK BTS Video: जया के सेट पर आते ही सब हो जाते थे अलर्ट, साड़ी में हॉट दिखने के लिए आलिया करती थीं ये काम
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani BTS Video करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। क्लिप में र ...और पढ़ें

HighLights
- करण जौहर ने शेयर किया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बीटीएस वीडियो
- रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने जया बच्चन संग काम करने का बताया अनुभव
- शूट से पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को करनी पड़ती थी ये मेहनत
नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani BTS Video: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। लोगों को करण द्वारा निर्देशित 'रॉकी और रानी...' में फैमिली ड्रामा काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में, डायरेक्टर ने फिल्म का बीटीएस वीडियो शेयर किया है।
पर्दे पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रोमांस, फन और इमोशनल ड्रामा तो सब सिनेमाघरों में देख रहे हैं, लेकिन बिहाइंड द सीन क्या होता था, इसकी झलक करण जौहर ने दिखाई है। यूट्यूब चैनल पर शेयर किये गए वीडियो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फिल्म शूटिंग के अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
पहली बार बंगाली बनने पर आलिया ने बताया एक्सपीरियंस
क्लिप की शुरुआत फिल्म के सेट से होती है, जहां करण जौहर पूरी लगन से मूवी को डायरेक्ट करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद रणवीर और आलिया के रोमांटिक सीन की भी झलक देखने को मिल रही है। बैकग्राउंड में रणवीर कहते हैं कि वह रॉकी रंधावा बनकर काफी खुश हैं।
वहीं, आलिया भट्ट ने कहा कि वह पहली बार पर्दे पर बंगाली कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, जिनकी परवरिश दिल्ली में हुई है। उन्हें बंगाली सीखने में थोड़ी दिक्कत हुई। एक सीन में उनसे गलती भी हुई, जिसके बाद वह सॉरी बोलकर वहां से निकल जाती हैं।
खबरें और भी
साड़ी में गजब ढाने के लिए शूट से पहले ये करती थीं आलिया
रणवीर सिंह ने कहा कि फिल्म के लिए सबसे जरूरी चीज बॉडी भी थी। वहीं, आलिया ने कहा कि साड़ी में हॉट दिखने के लिए उन्हें अपने शेप पर ध्यान देना पड़ा। उन्होंने बताया कि शूट से पहले वह और रणवीर जिम में घंटों पसीना बहाते थे। आलिया ने शबाना आजमी (Shabana Azmi) और रणवीर ने धर्मेंद्र (Dharmendra) की तारीफ की।
जया बच्चन पर क्या बोले रणवीर सिंह?
रणवीर सिंह ने बताया कि जया बच्चन के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा। क्लिप में रणवीर ने कहा, "जया जी के पास अथॉरिटी है। जब वह सेट पर आती हैं तो हर कोई अलर्ट और चौकन्ना हो जाता है।"
आलिया भट्ट ने भी जया संग अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्हें टीम प्लेयर बताया। आलिया ने कहा, "उन्हें (जया) कुछ भी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उस मोमेंट में उनका जवाब ही काफी होता है।" दोनों ने करण जौहर को भी बेहतरीन डायरेक्टर बताया।