Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ruslaan Box Office Day 3: 'रुसलान' को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, रविवार को बॉक्स ऑफिस पर रहा ये हाल

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 12:13 AM (GMT+05:30)

    आयुष शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रुसलान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं कुछ लोगों ने एक्टर के ...और पढ़ें

    रविवार को 'रुसलान' ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)
    रविवार को 'रुसलान' ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ruslaan Box Office Collection Day 3: अप्रैल के महीने में कई बॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। किसी फिल्म में एक्शन देखने को मिला, तो किसी में रोमांस। अब इस महीने के आखिर में आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'रुसलान' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म की पूरी टीम ने इसका जमकर प्रमोशन किया।

    लेकिन करण भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स मिलता नजर नहीं आ रहा है। रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने कुछ लाख की कमाई की। अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, चलिए जानते है कि फिल्म ने रविवार को कितना कारोबार किया है।

    यह भी पढ़ें: Ruslaan Review: ट्रेलर ही पूरी पिक्चर... अब बाकी कुछ नहीं! आयुष शर्मा ने लगाया पूरा जोर, मगर यहां पड़े कमजोर

    रविवार को 'रुसलान' ने की इतनी कमाई

    सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'रुसलान' ने अपने ओपनिंग डे पर बहुत ही धीमी शुरुआत की है। पहले दिन ही इस फिल्म ने सिर्फ 55 लाख की कमाई की। हालांकि, ऐसा लगा फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छा बिजनेस कर सकती है। दूसरे दिन इसकी कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली। फिल्म ने शनिवार को 75 लाख कमाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

    अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'रुसलान' ने रविवार को 79 लाख का बिजनेस किया है। ऐसे में अभी तक इसका कुल कलेक्शन 2.09 करोड़ का हो गया है। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें सुबह तक बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    क्या है फिल्म की कहानी

    फिल्म में आयुष शर्मा ने रुसलान का किरदार निभाया है। इसमें एक आतंकी और उसका परिवार पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है। उसके बेटे रुसलान को चीफ समीर सिंह (जगपति बाबू) बचा लेता है और गोद ले लेता है, क्योंकि उनकी कोई औलाद नहीं होती है। वहीं, रुसलान खुद पर आतंकी के बेटे होने का दाग मिटाना चाहता है। ऐसे में उसे भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ में जाने का मौका मिलता है।

    यहां उससे कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके बाद वह भी आतंकी साबित हो जाता है। अब खुद पर लगे इस दाग को रुसलान कैसे मिटाता है इसके लिए तो कहानी देखना बनता है।

    यह भी पढ़ें: Ruslaan Day 2 Box Office: 'रुसलान' की नैया पार या फिर ठन-ठन गोपाल? जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन