Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ruslaan Day 2 Box Office: 'रुसलान' की नैया पार या फिर ठन-ठन गोपाल? जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 10:13 PM (IST)

    Ruslaan Day 2 Box Office Collection फिल्म अंतिम के बाद सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने सिनेमाघरों में वापसी कर ...और पढ़ें

    रुसलान ने दूसरे दिन की इतनी कमाई (Photo Credit-X)
    रुसलान ने दूसरे दिन की इतनी कमाई (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. दूसरे दिन रुसलान ने किया इतना कारोबार
    2. आयुष शर्मा की फिल्म को नहीं मिली अच्छी शुरुआत
    3. एक्शन से भरपूर है फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ruslaan Box Office Collection Day 2: निर्देशक करण भूटानी के डायरेक्शन में फिल्म रुसलान को एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा की इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा चली आ रही थी।

    इस फिल्म को लेकर फैंस ने काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं, हालांकि ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रुसलान पीछे रह गई। लेकिन रिलीज के दूसरे दिन आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की रुसलान की कमाई में सुधार देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि इस मूवी ने पहले शनिवार को कितना कारोबार कर लिया है।

    दूसरे दिन रुसलान ने की इतनी कमाई

    फिल्म के अंतिम के बाद आयुष शर्मा किसी फिल्म को लेकर आए हैं। सलमान खान के साथ अंतिम में अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने हर किसी को इंस्प्रेस किया था। ऐसे में अब वह रुसलान के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ गए हैं। लेकिन पहले दिन कमाई से ऐसा पता लग गया कि ये मूवी कहीं न कहीं फैंस के दिलों को जीतने में नाकाम रही है। 

    सैकनिल्क की तरफ से रुसलान के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट पेश की गई है। जिसके अनुसार सेंकेड डे पर आयुष शर्मा की इस फिल्म ने करीब 77 लाख की कमाई कर ली है। ओपनिंग डे की तुलना में देखा जाए तो आज इस मूवी के कारोबार में करीब 22 लाख का इजाफा देखने को मिला है। हालांकि ओवरऑल ये कलेक्शन मेकर्स के लिए फायदे का सौदा नहीं नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    रुसलान का कलेक्शन ग्राफ

            दिन         कमाई
         पहला दिन        55 लाख
         दूसरा दिन        77 लाख
            कुल        1.32 करोड़

    आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म

    बतौर अभिनेता आयुष शर्मा ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसके फिल्म्स के बैनर तले बनी मूवी लवरात्रि से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह अंतिम में दिखे और अब रुसलान उनके फिल्मी करियर की तीसरी फिल्म साबित हुई है। 

    ये भी पढ़ें- Box Office Report: कानपुर के हीरो ने सलमान खान के बहनोई 'रुसलान' को दी टक्कर, आखिरी शुक्रवार निकली इन फिल्मों की हवा