Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ruslaan Day 1 Box Office: सलमान खान के बहनोई ने बॉक्स ऑफिस पर मारी एंट्री, ओपनिंग डे पर 'रुसलान' फेल या पास?

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 09:27 PM (IST)

    Ruslaan Day 1 Box Office Collection निर्देशक करण भूटानी की बहुचर्चित फिल्म रुसलान से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष श ...और पढ़ें

    रुसलान ने रिलीज के पहले दिन किया इतना कारोबार (Photo Credit-X)
    रुसलान ने रिलीज के पहले दिन किया इतना कारोबार (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. रुसलान सिनेमाघरों में हुई रिलीज
    2. ओपनिंग डे पर फिल्म ने की इतनी कमाई
    3. आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ruslaan Box Office Collection Day 1: एक्शन थ्रिलर फिल्मों का क्रेज प्रतिदिन काफी बढ़ता जा रहा है। बड़े मियां छोटे मियां के बाद अब इस कड़ी में नया नाम फिल्म रुसलान का शामिल हो रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में आज से ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 

    इस बीच रुसलान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि आयुष (Aayush Sharma) की रुसलान ने ओपनिंग डे पर कितना बिजनेस कर लिया है। 

    जानिए रुसलान के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    निर्देशक करण भूटानी की रुसलान को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। आयुष शर्मा की इस फिल्म को लेकर सिने प्रेमियों में जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनावों के बीच बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली रुसलान से फैंस को काफी उम्मीदें हैं और क्या पहले दिन कमाई के मामले में ये फिल्म अपनी छाप छोड़ पाई है, इसकी जानकारी सैकनिल्क की तरफ से दे दी गई है। 

    रिपोर्ट के अनुसार पहले आयुष शर्मा की इस मूवी ने महज 50 लाख का कलेक्शन किया है। जोकि आयुष के स्टारडम के हिसाब से औसतन माना जा रहा है। इससे पहले एक्टर के तौर पर आयुष की पिछली फिल्मों को कैसे ओपनिंग मिली है, उसकी सूची पर गौर फरमाते हैं। 

    आयुष शर्मा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

           फिल्म        कलेक्शन
          लवयात्री         2 करोड़
          अंतिम         5.03 करोड़
          रुसलान         50 लाख

    लोकसभा चुनाव का पड़ा असर

    रुसलान के लिए दिल्ली-एनसीआर की हिंदी बेल्ट में आज कुछ खास शुरुआत नहीं मिल पाई है। दरअसल इन क्षेत्रों में आज लोकसभा चुनाल के दूसरे चरण का मतदान हुआ है, जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ता दिखा है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 15: 'मैदान' से तेज है BMCM की स्पीड, फिर भी सिसकियां भर रहे हैं अक्षय