Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saiyaara Worldwide Collection: छावा पर 'ग्रहण' लगाने के लिए सैयारा ने कसी कमर, 11वें दिन अचानक बदला पूरा गेम

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 04:24 PM (IST)

    सैयारा की कमाई हर दिन फैंस को चौंका रही है। ये मूवी इंडिया से ज्यादा दोगुनी रफ्तार से दुनियाभर में कमा रही है। अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर म्यूजिक ...और पढ़ें

    11 दिन बाद 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार छावा/ फोटो- Instagram
    11 दिन बाद 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार छावा/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर नहीं खत्म हो रहा सैयारा का पेट्रोल
    2. छावा को भी धोबी पछाड़ने की सैयारा ने कर ली तैयारी
    3. 11 दिनों में दुनियाभर में फिल्म ने किया धुआंधार कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैयारा की कहानी इंडिया के साथ-साथ विदेशी ऑडियंस का भी दिल छू रही है। 18 जुलाई को विश्वभर में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धाक जमाई है कि अन्य मेकर्स इस इंतजार में बैठे हैं कि कब इसकी आंधी शांत हो और वह थिएटर में अपनी फिल्मों को रिलीज करें। 

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 256 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर चुकी मूवी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म वर्ल्डवाइड दोगुनी रफ्तार से कमाई कर रही है। हाउसफुल 5 से लेकर रेड 2 और सितारे जमीन पर, स्काई फोर्स सहित सभी फिल्मों को कमाई के मामले में रोमांटिक ड्रामा फिल्म पहले ही पीछे छोड़ चुकी है और अब इसकी नजर 'छावा' पर है। 11वें दिन विदेशों में धुआंधार कमाई करके अब 'सैयारा' ने छावा के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। मूवी की वर्ल्डवाइड सोमवार को कितनी कमाई हुई, नीचे डिटेल्स में देखें आंकड़े: 

    सैयारा ने दुनियाभर में बजा दिया सफलता का डंका

    सैयारा की विदेशों में शुरुआत 28 करोड़ के साथ हुई थी, जिससे ये तो साफ हो गया था डेब्यू स्टार अहान पड्डा सुपरस्टार अजय देवगन-आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्म को टक्कर दे देंगे, लेकिन वह इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आगे निकलकर विक्की कौशल की छावा पर भी निशाना साध लेंगे, ये थोड़ा मुश्किल लग रहा था। हालांकि, अब वर्ल्डवाइड जिस तरह से दौड़ रही है, उससे ये मुमकिन होता दिख रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Saiyaara Collection Day 11: मंडे टेस्ट में चमकी 'सैयारा', 11वें दिन कर दिखाया इतना बड़ा कमाल

    Photo Credit- Instagram

    रविवार तक सैयारा के खाते में टोटल 327 करोड़ रुपए आए थे। अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को सिंगल डे में फिल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा विदेशों में कमाई की है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन  404 करोड़ पहुंच चुका है।

    खबरें और भी

    11वें दिन छावा की कितनी हुई विदेशों में कमाई

    सैयारा ने जहां 11वें दिन विदेशों में टोटल 70 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं, तो वहीं छावा ने इतने ही दिनों में 70 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था। अगर छावा की वर्ल्डवाइड 11 दिनों की कमाई की बात करें तो ऐतिहासिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते के खत्म होने से पहले बॉक्स ऑफिस पर 438 करोड़ करोड़ का कलेक्शन किया था, जोकि सैयारा से थोड़ा ही ज्यादा है। 

    Photo Credit- Instagram

    400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद अब छावा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मूवी को अभी भी 346 करोड़ अभी और चाहिए। ओवरसीज मार्केट में सैयारा की कमाई  76.63 करोड़ तक हुई है। 45 करोड़ के बजट वाली ये मूवी 457% प्रॉफिट कमा चुकी है। 

    यह भी पढ़ें- Saiyaara Worldwide Collection: संडे को 'सैयारा' ने मारी लंबी छलांग, दुनियाभर में कमाई से हिला डाला बॉक्स ऑफिस