Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salaar Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस चीरने को तैयार 'सालार', पहले दिन इतने करोड़ के साथ उड़ाएगी गर्दा

    Updated: Thu, 21 Dec 2023 06:12 PM (IST)

    Salaar Box Office Prediction केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की सालार बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने के लिए कमर कस चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने प ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस चीरने को तैयार 'सालार', (X Image)
    बॉक्स ऑफिस चीरने को तैयार 'सालार', (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ डायरेक्टर अपनी अगली एक्शन एडवेंचर फिल्म सालार: सीज फायर पार्ट-1 के साथ दहाड़ लगाने को तैयार हैं। फिल्म बस कुछ घंटें में थिएटर्स में पहुंचने वाली है। फिल्म को लेकर साउथ और नॉर्थ दोनों जगह दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सालार पिछले कुछ दिनों से एडवांस बुकिंग धड़ाधड़ टिकट बेचती जा रही है।

    सालार बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने के लिए कमर कस चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही मेकर्स को कमाई के लिए हरी झंडी दिखा दी है। अब बस रिलीज का इंतजार है। आइए जानते हैं फिल्म पहले दिन कितने करोड़ के साथ टिकट खिड़की पर खाता खोल सकती है...

    यह भी पढ़ें- Dunki के लिए Shah Rukh Khan ने फेंका तुरुप का इक्का, बौखलाए Salaar के मेकर्स, बदल जाएगा बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित!

    क्रैश हुई बुकिंग साइट

    एडवांस बुकिंग में सालार के आंकड़े जबरदस्त रहे हैं। रिलीज से सात दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर खोल दिए गए थे। इसके बाद सालार के इंतजार में बैठे दर्शक टिकट के लिए इस तरह टूट पड़े कि कई जगह पर बुकिंग साइट्स क्रैश हो गई।

    एडवांस बुकिंग कमाए कितने करोड़ ?

    सालार की एडवांस बुकिंग की ओर नजर डाले तो फिल्म अब तक 16 लाख से ज्यादा टिकटें बेच चुकी है और बुकिंग अभी भी जारी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे के लिए देशभर में सालार की 1683871 टिकटें बिक चुकी हैं। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 35.23 करोड़ (352314610) का बिजनेस भी कर लिया है, लेकिन सालार पहले दिन इससे भी ज्यादा कमाई करेंगी।

    खबरें और भी

    क्या ग्रैंड होगी सालार की ओपनिंग ?

    ऑनलाइन बुकिंग के अलावा सालार टिकट विंडो पर भी बिजनेस करेंगी। अभी सालार की बुकिंग की जारी है और शुक्रवार को भी दर्शक थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स से टिकट खरीदेंगे। ऐसे में सालार की ओपनिंग 35 करोड़ से आगे बढ़ना तय है।

    पहले दिन कितने करोड़ कमाएगी सालार ?

    प्रभास की पिछली फिल्मों की ओर नजर डाले और ओपनिंग का रिकॉर्ड देखते हुए अनुमान लगाए, तो सालार डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 50 से 60 करोड़ के बीच बिजनेस कर सकती है। सालार के लिए इतनी बड़ी ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Salaar vs Dunki: 'सालार' मेकर्स की PVR संग चल रही अनबन के बीच आया बयान, नेशनल चेन के मैनेजमेंट ने रखा अपना पक्ष

    प्रभास की पिछली फिल्मों की ओपनिंग 

    बाहुबली 2 के बाद प्रभास की लगभग सभी फिल्में बिजनेस करने के मामले में पीछे रही है। बाहुबली 2 के बाद प्रभास, श्रद्धा कपूर के साथ साहो में नजर आए। उनकी इस फिल्म ने देशभर में 89 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। वहीं, राधे श्याम ने 43.1 और आदिपुरुष ने 86.75 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में प्रभास की सालार भी ग्रैंड ओपनिंग ले सकती है।