यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Salaar Box Office Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर किंग की तरह राज कर रही 'सालार', शनिवार के कलेक्शन से मचाया गदर
सालार एक्टर प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बॉक्स ऑ ...और पढ़ें

HighLights
- 'सालार' है प्रभास के करियर की टॉप फिल्म
- बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही प्रभास की फिल्म
- 'आदिपुरुष' के बाद 'सालार' प्रभास की दूसरी बड़ी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salaar Box Office Collection Day 16: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' देशभर में छाई हुई है। स्ट्रांग कंटेंट और ढेर सारे एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कमाई में अच्छा खासा इजाफा होते देखने को मिल रहा है। प्रभास के फाइटिंग सीन ने फैंस को खास इंप्रेस किया है। इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन की स्वैग से भरी एंट्री ने एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ा दिया।
शनिवार की कमाई में आया उछाल
'सालार' डोमेस्टिक कलेक्शन में तेजी से आगे बढ़ रही है। यह शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। टिकट विंडो पर सालार 350 करोड़ के पार हो चुकी है। शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छा खासा इजाफा होते देखने को मिला। 'सालार' का लेटेस्ट कलेक्शन उसके ब्लॉकबस्टर होने की ओर इशारा कर रहा है।
इस मुकाम पर पहुंची 'सालार'
सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म ने तीसरे शनिवार 5.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 387 करोड़ तक आ गया है। यानी 400 करोड़ कमाने के लिए 'सालार' को थोड़ी सी और मेहनत करनी होगी। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि दो दिनों के अंदर फिल्म 400 करोड़ के मार्क को टच कर जाएगी।
'बाहुबली 2' के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
धांसू कमाई के साथ ही 'सालार' ने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इनमें से एक रिकॉर्ड है निजाम में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के कलेक्शन को पीछे छोड़ना। इस तरह से रिबेल स्टार प्रभास ने अपना ही कलेक्शन तोड़ दिया है। फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की और वीकडेज में शानदार ऑक्यूपेंसी के साथ सक्सेसफुली बॉक्स ऑफिस पर रन कर पाई।
खबरें और भी
'आदिपुरुष' के बाद प्रभास की दूसरी बड़ी फिल्म
'सालार', 'आदिपुरुष' के बाद प्रभास की साल 2023 की दूसरी बड़ी फिल्म है। हालांकि आदिपुरुष फिल्म से वह बॉक्स ऑफिस पर अपना रुतबा कायम नहीं कर पाए थे, मगर 'सालार' ने उन्हें उनका खोया स्टारडम वापस लौटा दिया। पांच भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू से हो रही है।