Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Worldwide Collection: 'टाइगर 3' ने दुनियाभर में बिखेरा जलवा, सलमान की फिल्म का बिजनेस हुआ 400 करोड़ पार

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 04:25 PM (IST)

    Tiger 3 Worldwide Collection टिकट विंडो पर इन दिनों फैंस में सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 देखने का क्रेज बरकरार है। किसी का भाई किसी की जा ...और पढ़ें

    Still Image of Katrina Kaif and Salman Khan from Tiger 3
    Still Image of Katrina Kaif and Salman Khan from Tiger 3

    HighLights

    1. सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म है 'टाइगर 3'
    2. वर्ल्डवाइड फिल्म ने किया अच्छा कलेक्शन
    3. इमरान हाशमी हैं फिल्म के विलेन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Worldwide Collection Day 9: सलमान खान (Salman Khan), कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुली रन कर रही है। डोमेस्टिक कलेक्शन में 'टाइगर 3' 300 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म दोगुनी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म के ग्लोबल रिलीज कलेक्शन कमाल के हैं।

    अच्छे कलेक्शन के साथ आगे बढ़ी 'टाइगर 3'

    यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' अपनी इंस्टॉलमेंट की तीसरी फिल्म है। पहली दो फिल्मों में भी सलमान खान और कटरीना कैफ लीड एक्टर्स थे। फैंस ने 'टाइगर' सीरीज की पिछली दो फिल्मों को काफी पसंद किया। वहीं, दिवाली के दिन रिलीज हुई 'टाइगर 3' का ओपनिंग कलेक्शन उम्मीद से भी बेहतर रहा। फिल्म ने इंडिया में 40 करोड़ के पार की कमाई कर शुरुआत की थी। जबकि, वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने खूब नोट छापे। यश राज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने ओवरसीज के आंकड़ों को मिलाकर दुनियाभर में 94 करोड़ की ओपनिंग की थी।

    'टाइगर 3' ने पार किया ये आंकड़ा

    पहले ही दिन शतक बनाने के करीब की कमाई करने वाली 'टाइगर 3' ने 9 दिनों में 400 करोड़ के पार का बिजनेस कर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन के अनुसार, सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400.18 करोड़ का टोटल बिजनेस कर लिया है। इससे यह सलमान खान की पांचवीं फिल्म बन गई है, जिसने 400 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन किया है।

    'एनिमल' और 'सैम बहादुर' बढ़ाएंगी परेशानी?

    1 दिसंबर को रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' रिलीज हो रही है। ऐसे में 'टाइगर 3' के पास और सॉलिड रफ्तार से आगे बढ़ते हुए खुलकर कमाई करने के लिए सिर्फ 9 दिन बाकी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में 'टाइगर 3' का हल्लाबोल, 300 करोड़ क्लब में सलमान की फिल्म ने ली एंट्री