Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Box Office Day 4: India vs NZ सेमीफाइनल की आंधी में डगमगाया टाइगर 3 का बिजनस, झोली में आए बस इतने करोड़

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 10:06 PM (GMT+05:30)

    टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर 3 ओपनिंग डे पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला। तगड़ी फैन फॉलोइंग एंजॉय करने वाले सलमान और कटरीना कीप परफॉर्मेंस को इस ...और पढ़ें

    Katrina Kaif, Salman Khan and Emraan Hashmi from Tiger 3
    Katrina Kaif, Salman Khan and Emraan Hashmi from Tiger 3

    HighLights

    1. यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है 'टाइगर 3'
    2. एक्शन से भरपूर है सलमान-कटरीना के सीन
    3. फिल्म की चौथे दिन की कमाई पर पड़ा इंडिया वर्सेज न्यू जीलैंड सेमीफाइल का असर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Collection Day 4: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' ने दिवाली के दिन बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। शुरुआती तीन दिनों तक फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। वहीं, चौथे दिन यानी कि बुधवार को इंडिया वर्सिज न्यू जीलैंड सेमीफाइनल मैच का क्रेज इंडियन्स पर छाया रहा। मैच की दीवानगी के बीच 'टाइगर 3' को शुरुआती 3 दोनों जैसा रिस्पांस मिला या नहीं, इसके अनुमानित आंकड़े सामने आ चुके हैं।

    चौथे दिन 'टाइगर 3' का हुआ यह हाल

    यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' ने 44.5 करोड़ से शानदार ओपनिंग ली थी। इसके बाद दूसरे दिन यह आंकड़े बढ़कर 59 करोड़ हो गए। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन घटकर 44 करोड़ हो गया, लेकिन इससे फिल्म की सक्सेस पर ज्यादा असर पड़ते नहीं देखा। वहीं, रिलीज के पहले बुधवार यानी चौथे दिन फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई भी नहीं की है।

    सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, चार दिनों में 'टाइगर 3' ने सबसे कम कलेक्शन (18.98 करोड़) किया है। फिल्म का टोटल डोमेस्टिक बिजनेस 166.48 करोड़ पर आ थमा है। बता दें कि फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और इसका कलेक्शन 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के करीब पहुंच गया है।

    सलमान की इन फिल्मों ने भी ली थी 40 करोड़ की ओपनिंग

    'टाइगर 3' का सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में हो रहा है। अगर सलमान की पिछली उन फिल्मों की बात करें, जिनकी ओपनिंग 40 करोड़ से ज्यादा की रही, तो इसमें भारत (Bharat) और 'प्रेम रतन धन पायो' (Prem Ratan Dhan Payo) शामिल हैं। भारत ने 40.30 करोड़ और प्रेम रतन धन पायो ने 40.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 में ऋतिक रोशन के जिस सीन की हो रही वाहवाही, उसे बॉलीवुड के इस मशहूर डायरेक्टर ने किया डायरेक्ट