Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Worldwide Collection Day 7: दूसरे वीकेंड पर चमकी सिकंदर की किस्मत, ग्लोबल कलेक्शन में दिखी ग्रोथ

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 06 Apr 2025 04:02 PM (GMT+05:30)

    सलमान खान (Salman Khan) स्टारर सिकंदर (Sikandar) ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिक्सड रिस्पांस मिल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ...और पढ़ें

    7वें दिन भी नहीं थमी सिकंदर की कमाई (Photo Credit- Instagram)
    7वें दिन भी नहीं थमी सिकंदर की कमाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. ईद के मौके पर रिलीज हुई थी सिकंदर
    2. बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई खास कमाई
    3. वीकेंड पर आया वर्ल्डवाइड कलेक्शन में उछाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sikandar Worldwide Collection Day 7: सलमान खान की फिल्म उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होती। ईद के खास मौके पर ‘भाईजान’ अपने फैंस के लिए ईदी लेकर आए थे। फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक थी। मगर रिलीज के बाद ये वो जादू नहीं दिखा पाई जिसकी मेकर्स ने उम्मीद की थी। दर्शकों में फिल्म को लेकर अलग-अलग राय बंटी हुई है।

    बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पा रही थी। मगर अब लग रहा है दूसरे वीकेंड का फायदा फिल्म को मिलने लगा है। दुनियाभर में सिकंदर का अपना कमाल दिखा रही है। आइए बताते हैं कि 7वें दिन फिल्म का आंकड़ा कहां पहुंच गया है।

    सिकंदर के सातवें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड, मलेशिया सहित विदेशों में कई जगह पर रिलीज फिल्म 'सिकंदर' सबसे अच्छी कमाई यूएस में कर रही थी। रिलीज के चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में जिस तरह से गदर मचाया था ऐसा लग रहा था कि फिल्म के कलेक्शन ग्राफ में शानदार उछाल आएगा मगर ऐसा हुआ नहीं।

    Photo Credit- Instagram

    अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। 7वें दिन तक सिकंदर ने ओवरसीज मार्केट में 52.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन 187.84 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Sikandar OTT Release: हो गया कंफर्म, Salman Khan की एक्शन रोमांटिक फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

    बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है हाल

    मेकर्स के आंकड़े के मुताबिक, सिकंदर को 30.06 करोड़ की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर मिली थी। 7 दिनों में फिल्म ने भारत से कुल 6.18 करोड़ का कलेक्शन किया है। शनिवार और रविवार का दिन किसी भी फिल्म के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, सिकंदर फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में असफल होती नजर आ रही है। अब देखना है कि मूवी रविवार का फायदा उठा पाती है या नहीं।

    Photo Credit- X

    क्या है सिकंदर फिल्म की कहानी?

    'सिकंदर' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सलमान खान 'संजय सिकंदर' नाम के एक शक्तिशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी बदले, राजनीति और पारिवारिक इमोशन्स से भरी हुई है।कहानी तब मोड़ लेती है जब एक प्रभावशाली राजनेता का बेटा अर्जुन (प्रतीक बब्बर) एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करता है, और सिकंदर उसे रोकता है।

    इसके बाद, राजनेता और उसके गुंडे सिकंदर के खिलाफ साजिश रचने लगते हैं। इस संघर्ष में सिकंदर को अपनी पत्नी साईं श्री को खोना पड़ता है, जिससे वह बदला लेने की राह पर निकल पड़ता है। हालांकि, कहानी में नया कुछ खास नहीं है, लेकिन सलमान खान के स्टारडम और हाई-एनर्जी एक्शन सीक्वेंस की वजह से फिल्म को उनके फैंस पसंद कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Sikandar Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर निकली 'सिकंदर' की हवा! वीकेंड पर भी नहीं चला सलमान खान का जादू