Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर निकली 'सिकंदर' की हवा! वीकेंड पर भी नहीं चला सलमान खान का जादू

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 10:04 PM (IST)

    बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार की तौर पर सलमान खान जाने जाते हैं। सिनेमाघरों में प्रशंसक उनकी फिल्मों को देखने जरूर जाते हैं। स्टारडम की बदौलत उनकी फिल्में ...और पढ़ें

    सिकंदर के सातवें दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    सिकंदर के सातवें दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान की सिकंदर चर्चा में बनी हुई है
    2. सिकंदर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    3. सातवें दिन सलमान खान की फिल्म की कमाई कम हुई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सुरक्षा कारणों के चलते भाईजान ने बड़े पैमाने पर फिल्म का प्रमोशन नहीं किया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट को भी छोटा रखा गया। इसका असर फिल्म की कमाई पर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। आईएमडीबी पर भी फिल्म को अच्छी रेटिंग नहीं मिली। इसके अलावा, आलोचकों ने एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म की कहानी और एक्टिंग पर सवाल खड़े किए। आलोचनाओं का सीधा असर सिकंदर के कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है।

    सिकंदर में सलमान खान को राजकोट के राजा संजय के किरदार में देखा गया। रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी का रोल निभाया। हालांकि, दर्शकों को उनके रोल के पहले 40 मिनट में खत्म होने की कमी जरूर महसूस हुई। इसके साथ ही, भाईजान की एक्टिंग में पहले वाला दम देखने को नहीं मिला। मेकर्स के आंकड़े के मुताबिक, सिकंदर को 30.06 करोड़ की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर मिली। इसके बाद दो दिनों तक फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर इसके बाद मूवी के लिए कोई भी दिन अच्छा साबित नहीं हुआ।

    सिकंदर के सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर को खराब रिव्यू मिले। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने कहा था कि उनके फैंस फिल्म को 200 करोड़ के करीब आसानी से पहुंचा देंगे। खैर, अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। 7वें दिन फिल्म 100 करोड़ (Sikandar Collection Day 7) के थोड़ा पास जरूर पहुंच गई है, लेकिन इसकी रफ्तार तारीफ के काबिल नहीं है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Sikandar Collection Day 6: Sikandar के लिए गले का फांस बनी Chhaava, सातवें हफ्ते में भी दे रही कड़ी टक्कर

    शनिवार और रविवार का दिन किसी भी फिल्म के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, सिकंदर फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में असफल होती नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सलमान खान की फिल्म ने 2.89 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 96.64 करोड़ के पास पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    सलमान खान की फिल्म की कहानी क्या है?

    सलमान खान की फिल्मों में कहानी की तारीफ जरूर की जाती है, लेकिन यह नियम उनकी हालिया फिल्म पर लागू नहीं होता है। इसमें उन्होंने राजकोट के राजा संजय का किरदार निभाया, जिसे वहां की जनता का प्यार मिलता है। फिल्म की शुरुआत एक फ्लाइट सीन से होती है, जहां सलमान एक राजनेता के बेटे अर्जुन (प्रतीक बब्बर) को पीट देते हैं। दरअसल, वह फ्लाइट में मौजूद एक महिला का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद मिनिस्टर सलमान खान के किरदार से बदला लेने की कोशिश में लग जाता है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए राजकोट जाती है, लेकिन सिकंदर साहब को जनता का इतना प्यार मिलता है कि उसका बचाव करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच जाते हैं। मिनिस्टर के गुंडे भी सिकंदर के पीछे पड़ जाते हैं और इस लड़ाई की वजह से वह अपनी पत्नी साईंश्री (रश्मिका मंदाना) को खो देते हैं।

    Photo Credit- Instagram

    मूवी की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब उनकी पत्नी के शरीर के अंग तीन लोगों को मिलते हैं। इसके बाद सलमान खान उनसे मिलने मुंबई पहुंचते हैं और आगे की कहानी आपको फिल्म देखने के बाद पता चल पाएगी।

    ये भी पढ़ें- टॉप एक्ट्रेसेज का साथ भी Salman Khan के नहीं आया काम! बॉक्स ऑफिस पर बेअसर साबित हुईं ये फिल्में