Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर 3' के सामने शाह रुख खान की Jawan का चैलेंज, इन रिकॉर्ड पर रहेगी नजर?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 09:42 PM (IST)

    Tiger 3 vs Jawan सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। मूवी की एडवांस बुकिंग भी काफी शानदार चल रही है। इ ...और पढ़ें

    क्या जवान के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी टाइगर 3 (Photo Credit-Twitter)
    क्या जवान के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी टाइगर 3 (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. जवान के इन रिकॉर्ड पर टाइगर 3 की नजर
    2. दिवाली पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म
    3. जवान हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Tiger 3: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई, जिसके चलते फिल्म के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं।

    ऐसे में 'टाइगर 3' के सामने हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार शाह रुख खान की सबसे सफल फिल्म 'जवान' की बड़ी चुनौती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि जवान (Jawan) के वो कौन से रिकॉर्ड्स हैं, जिन पर 'टाइगर 3' की नजर रहने वाली है।

    ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई

    बीते 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाह रुख खान की 'जवान' ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर एटली की जवान ने 75 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कारोबार किया है। ऐसे में ये देखना बड़ा ही दिलचस्प रहेगा की क्या सलमान खान और कटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर 'टाइगर 3' किंग खान की इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी।

    सबसे तेज 100 करोड़ का कलेक्शन

    शाह रुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज के पहले दो दिन में 100 करोड़ का कारोबार कर ये साबित कर दिया कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी। रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ और दूसरे दिन 53.23 करोड़ कमा कर जवान ने दो दिन में सबसे अधिक 128.23 करोड़ का बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

    खबरें और भी

    जवान पहली ऐसी हिंदी फिल्म ने जिसने दो दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। ऐसे में सलमान खान की 'टाइगर 3' की आगे रिलीज के दो दिन में ये सबसे बड़ी चुनौती होगी।

    पहले वीकेंड पर सबसे अधिक कारोबार

    फिल्म 'जवान' को जिस तरह की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर मिली, उसके हिसाब से ओपनिंग वीकेंड शानदार होना बनता है। शाह रुख खान की जवान को एक्सटेंड वीकेंड का पूरा फायदा मिला। गुरुवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होकर जवान ने पहले वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 286.16 करोड़ का धमाकेदार कमाई की थी।

    हालांकि सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' रविवार के दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में रिलीज के पहले 4 दिन इस मूवी के लिए ओपनिंग वीकेंड साबित हो सकते हैं। उस आधार पर क्या 'टाइगर 3' शाह रुख की जवान की चुनौती को पार कर पाती है ये देखना दिलचस्प रहेगा।

    फर्स्ट वीक में 'जवान' रही अव्वल

    शानदार शुरुआत का लाभ उठाते हुए शाह रुख खान की 'जवान' पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 391.33 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही। इस लिहाज से रिलीज के पहले 7 दिन में क्या सलमान खान की 'टाइगर 3' सफल होगी ये अपने आप में बड़ा सवाल है। हालांकि 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग काफी शानदार तरीके से चल रही है और फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा महज दो दिन में 1 लाख के करीब पहुंचता हुआ दिख रहा है।

    ये वो कुछ बड़े रिकॉर्ड हैं, जिनके चैलेंज का सामना सलमान खान की 'टाइगर 3' को करना पड़ेगा। अगर 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है और 500 करोड़ कमाने में सफल होती है तो ये सलमान खान के करियर की पहली ऐसी मूवी बन सकती है, जो बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई का आंकड़ा छूएगी।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3: 'पठान' और War से ज्यादा एक्शन से भरपूर 'टाइगर 3', Salman Khan की मूवी से जुड़ा ये अपडेट जरूर पढ़ें?