यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Friday Releases: ऐश्वर्या की PS-2 से लेकर इरफान की आखिरी फिल्म तक, इस हफ्ते 'भाईजान' के सामने हैं ये फिल्में
New Movies In Cinemas This Friday किसी का भाई किसी की जान को इस हफ्ते ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पीएस-2 से टक्कर मिलेगी जो तमिल के साथ हिंदी में भी र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बीते शुक्रवार तो फिल्म के सामने कोई चुनौती नहीं थी, लेकिन इस शुक्रवार से किसी का भाई किसी की जान के सामने नयी फिल्में आ रही हैं, जो सलमान की फिल्म को टक्कर दे सकती हैं।
PS-2 (Ponniyin Selvan)
इनमें सबसे बड़ी रिलीज ऐश्वर्या राय बच्चन की पीएस-2 यानी पोन्निइन सेल्वन 2 है, जो दक्षिण के चोल राजवंश में सत्ता संघर्ष और बदले की कहानी है। फिल्म में ऐश्वर्या रानी नंदिनी के किरदार में हैं, जो इस कहानी का केंद्रीय किरदार है। चियान विक्रम, जयराम रवि, कार्ती, तृषा कृष्णन, शोभिता धुलिपाला और प्रकाश राज ने अहम किरदार निभाये हैं। मणि रत्नम निर्देशित पीएस-2 तमिल के साथ हिंदी में भी बड़े स्तर पर रिलीज की जा रही है।
The Song Of Scorpions
वैसे तो 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' पुरानी फिल्म है, जो 2017 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हो चुकी है, मगर सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर उतारी जाएगी। इरफान खान के निधन के कारण द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस उनके फैंस के लिए इमोशनल फिल्म है। 29 अप्रैल को इरफान के निधन को तीन साल पूरे हो जाएंगे। फिल्म का निर्देशन अनूप सिंह ने किया है। इरफान के साथ फिल्म में ईरानी अभिनेत्री गोलशिफ्तेह फरहानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रस वहीदा रहमान भी एक अहम किरदार निभा रही हैं।
Bad Boy
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी की डेब्यू फिल्म बैड ब्वॉय इस शुक्रवार रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि निर्माता साजिद कुरैशी और अंजुम कुरैशी हैं। इस फिल्म से आमरीन भी डेब्यू कर रही हैं। बैड ब्वॉय रोमांटिक कॉमेडी है। यह एक बेफिक्र और शरारती लड़के की प्रेम कहानी है, जिसे पढ़ी-लिखी लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में शाश्वत चटर्जी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और दर्शन जरीवाला अहम किरदारों में नजर आएंगे।
खबरें और भी
Sisu
सीसू अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज हो रही है। यह हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म है, जिसका लेखन-निर्देशन जालमारी हेलांडर ने किया है। इसकी कहानी फिनलैंड में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान दिखायी गयी है। यह एक पूर्व वार वेटरन की कहानी है, जो नाजी डेथ स्क्वॉड से अपने सोने को बचाने की कोशिश कर रहा है।