यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sam Bahadur Day 12 Box Office: कछुए की चाल से चली 'सैम बहादुर', 12वें दिन की महज इतनी कमाई
Sam Bahadur Box Office Collection Day 12 फिल्म एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश करने वाली सैम बहादुर रिलीज के दो सप्ताह पूरा करने की कगार की खड़ी है। जैस ...और पढ़ें

HighLights
- 'सैम बहादुर' ने 12वें दिन छापे इतने नोट
- कुल इतना हुआ 'सैम बहादुर' का टोटल कलेक्शन
- मंगलवार को किया सैम बहादुर छापे नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur Day 12 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर मूवी 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में अब भी डटी हुई है। सुपरस्टार रणबीर कपूर की 'एनिमल' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश करने वाली 'सैम बहादुर' की कमाई की रफ्तार हर दिन स्लो होती जा रही है।
शानदार सेंकेंड वीकेंड के बाद अब 'सैम बहादुर' की कमाई सिलसिला औसत होता जा रहा है। जिसके चलते इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन महज इतना कारोबार किया है।
'सैम बहादुर' ने 12वें दिन छापे इतने नोट
'नीरजा और राजी' जैसी शानदार मूवीज बनाने वालीं डायरेक्टर मेघना गुल्जार की 'सैम बहादुर' को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि कमर्शियल तौर पर ये फिल्म उतनी मजबूत छाप नहीं छोड़ सकी है। लेकिन फिर भी इस फिल्म ने अब तक ठीक-ठीक प्रदर्शन हर किसी को प्रभावित किया है।
इस बीच 'सैम बहादुर' के 12वें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख स्टारर इस फिल्म ने 12वें दिन 2.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
.jpg)
इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई में भी औसतन इजाफा हुआ। हालांकि फिल्म के कलेक्शन के ये आंकडे़ अनुमानित हैं। असल नंबर्स आना अभी बाकी हैं। कुल मिलाकार कहा जाए तो ये हफ्ता कलेक्शन के मामले में 'सैम बहादुर' के लिए काफी अहम रहने वाला है।
खबरें और भी
कुल इतना हुआ 'सैम बहादुर' का टोटल कलेक्शन
'सैम बहादुर' फिल्म को बेशक कमर्शियल तौर पर इतनी बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है, लेकिन इस मूवी को रिव्यू काफी अच्छे मिले हैं। भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल रहे सैम मानकेशॉ के किरदार में विक्की कौशल काफी जचे हैं।
एक नजर डाली जाए 'सैम बहादुर' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तो मंगलवार की कमाई को जोड़ते हुए अब ये मूवी 61 करोड़ का कोराबार पार चुकी है।
ये भी पढ़ें- Sam Bahadur Box Office Day 9: एनिवर्सरी पर चमकी विक्की कौशल की किस्मत, 'सैम बहादुर' की कमाई में आया बंपर उछाल