यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sanam Teri Kasam Collection Day 9: हार मानने को तैयार नहीं सनम तेरी कसम, Chhaava की आंधी में छाप लिए इतने पैसे
2016 की री-रिलीज फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam Re Release Box Office Collection 2025) इस वक्त सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। छावा की रिलीज के ...और पढ़ें

HighLights
- 7 फरवरी को री-रिलीज हुई थी सनम तेरी कसम
- सनम तेरी कसम करोड़ों में कर रही है कमाई
- 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुकी है सनम तेरी कसम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में री-रिलीज फिल्मों का ट्रेंड बढ़ा है। नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर पुरानी फिल्में बाजी मार रही हैं। पिछले साल हॉरर थ्रिलर तुम्बाड (Tumbadd) ने धमाल मचाया था और अब इसका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) आ गई है। इस फिल्म ने 9 दिन के अंदर अच्छा कलेक्शन किया है।
सनम तेरी कसम की ओरिजिनल रिलीज डेट 2016 थी। हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तान की अदाकारा मावरा होकेन ने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। फिल्म की कहानी को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई कुछ खास नहीं रही थी। करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी सनम तेरी कसम ने उस वक्त करीब 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। हालांकि, री-रिलीज में इसने सारा गेम पलट दिया।
सनम तेरी कसम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सनम तेरी कसम को दोबारा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इसने धमाल मचा दिया। पिछले 9 दिन से यह फिल्म करोड़ों में कमा रही है। पहले वीकेंड में ही इसने अपना बजट वसूल लिया था और अब यह मुनाफा कमा रही है। दूसरे शुक्रवार को 2.5 करोड़ रुपये कमाने वाली सनम तेरी कसम के दूसरे शनिवार को करीब 3 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है। हालांकि, सही आंकड़े इससे कम या ज्यादा भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Box Office Day 8: छावा के आगे नहीं झुकी 'सनम तेरी कसम', वैलेंटाइन डे पर छापे इतने करोड़
Photo Credit - X
सनम तेरी कसम का डे वाइज कलेक्शन
- पहला दिन - 4 करोड़
- दूसरे दिन - 5.25 करोड़
- तीसरे दिन - 5.75 करोड़
- चौथे दिन - 3.15 करोड़
- पांचवें दिन- 2.85 करोड़
- छठे दिन - 2.75 करोड़
- सातवें दिन - 2.40 करोड़
- आठवें दिन - 2.50 करोड़
- नौवें दिन - 3 करोड़ रुपये करीब
क्या तुम्बाड का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी सनम तेरी कसम?
अगर नौवें दिन का सही आंकड़ा तीन करोड़ से ज्यादा रहता है तो यह फिल्म 2024 में री-रिलीज हुई तुम्बाड का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 2015 में आई हॉरर थ्रिलर को 2024 में दोबारा रिलीज किया गया था और इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया था। सनम तेरी कसम के अभी तक 31 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन की उम्मीद है। हालांकि, सही आंकड़े आने के बाद ही पता चलेगा कि इसने तुम्बाड का रिकॉर्ड तोड़ा है या नहीं।
खबरें और भी

Photo Credit - X
सनम तेरी कसम की कास्ट
बात करें सनम तेरी कसम का निर्देशन और लेखन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन लीड रोल में हैं। फिल्म में विजय राज, मनीष चौधरी, अनुराग सिन्हा और मुरली शर्मा की भी अहम भूमिका है।