Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanam Teri Kasam Re-Release: बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन गर्दा उड़ाएगी 'सनम तेरी कसम', बिक गए इतने करोड़ की टिकट्स

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 09:49 AM (GMT+05:30)

    री-रिलीज बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में एक नाम सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) का भी शामिल हो गया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने लीड ...और पढ़ें

    सनम तेरी कसम ने एडवांस कलेक्शन में बटोरे इतने करोड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सनम तेरी कसम ने एडवांस कलेक्शन में बटोरे इतने करोड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 7 फरवरी को री-रिलीज हुई सनम तेरी कसम
    2. सनम तेरी कसम की री-रिलीज में बिके हजारों टिकट्स
    3. पहले दिन इतने करोड़ से खोल सकती है खाता!

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2016 की क्लासिक कल्ट मूवी सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हैरानगी की बात है कि जो मूवी सालों पहले बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, अब वह री-रिलीज में धमाल मचाती दिखाई दे रही है। एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ही सनम तेरी कसम ने करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है। 

    पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जो ओरिजिनल रिलीज में फ्लॉप साबित हुई थीं और री-रिलीज में खूब नोट छापे। अब बारी सनम तेरी कसम की है, जो रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाने के लिए तैयार है।

    पहले दिन करेगी इतना कारोबार 

    सनम तेरी कसम की री-रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग खोल दी गई थी। 7 फरवरी को सिनेमाघरों में आने से पहले फिल्म की टिकटें बिक गईं। बताया जा रहा है कि सनम तेरी कसम के ओपनिंग डे कलेक्शन के लिए करीब 20 हजार तक की टिकटें बिक चुकी हैं। दूसरी ओर कोईमोई की मानें तो अभी तक 39 हजार टिकट्स बिके हैं। इस लिहाज से यह फिल्म पहले ही दिन 2 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें- 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में दिखेगी म्यूजिकल लव स्टोरी, इस वजह से कट गया Harshavardhan और मावरा का पत्ता!

    Sanam Teri Kasam

    इन फिल्मों के साथ हो रहा क्लैश

    सनम तेरी कसम 7 फरवरी यानी आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का मुकाबला बॉलीवुड की नई फिल्मों लवयापा (Loveyapa) और हिमेश रेशमिया की बडास रवि कुमार (Badass Ravi Kumar) के साथ है। यही नहीं, आज ही के दिन क्रिस्टोफर नोलन की साई-फाई हॉलीवुड मूवी इंटरस्टेलर (Interstellar) री-रिलीज हुई है। 

    खबरें और भी

    सनम तेरी कसम का ओरिजिनल कलेक्शन

    राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी सनम तेरी कसम जब 2016 में रिलीज हुई थी, तब इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का कलेक्शन भी बहुत बेकार रहा। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इसका लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 16 करोड़ रुपये के आसपास रहा था। अब देखना होगा कि री-रिलीज में सनम तेरी कसम अपना पहला रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

    Sanam Teri Kasam Movie

    Mawra Hocane - Harshvardhan Rane in Sanam Teri Kasam - IMDb

    क्या है सनम तेरी कसम की कहानी?

    सनम तेरी कसम इंदर और सरू की प्रेम कहानी पर आधारित है। पिता को खुश करने के लिए IIT-IIM से पढ़ा-लिखा पति ढूंढ रही सरू से समाज की नजरों में बदनाम रहने वाले इंदर को प्यार हो जाता है। फिल्म में मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में हैं। 

    यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: पर्दे पर लौटेगी 'इंदर' और 'सुरु' की लव स्टोरी, 'सनम तेरी कसम 2' की हुई अनाउंसमेंट