Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanam Teri Kasam Day 11 Collection: मंडे टेस्ट में फिर पास हुई सनम तेरी कसम, 11वें दिन का कलेक्शन करेगा हैरान

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 08:26 AM (IST)

    Sanam Teri Kasam Re Release Collection बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ( Harshvardhan Rane) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की रोमांटिक फिल्म सनम तेरी ...और पढ़ें

    सनम तेरी कसम कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- X)
    सनम तेरी कसम कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- X)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर सनम तेरी कसम की धाक
    2. दूसरे मंडे टेस्ट में फिल्म का जलवा बरकरार
    3. अब तक कर लिया है इतने करोड़ का कारोबार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sanam Teri Kasam Re Release Day 11 Collection: री-रिलीज में रोमांटिक मूवी सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। विक्की कौशल स्टारर छावा (Chhaava) की रिलीज के बाद भी हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की सनम तेरी कसम ने हार नहीं मानी है और कलेक्शन के मामले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 

    दूसरा वीकेंड बीतने के बाद मंडे को एक बार फिर से इस मूवी ने कमाल की कमाई करते हुए हर किसी को हैरान किया है। इस बीच आइए जानते हैं कि रिलीज के 11वें दिन सनम तेरी कसम ने कितना कारोबार किया है। 

    सनम तेरी कसम ने 11वें दिन किया इतना कलेक्शन

    री-रिलीज के आधार पर सनम तेरी कसम ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। 9 साल पहले रिलीज होने वाली इस मूवी को लंबे समय बाद सक्सेस मिली है, जिसका शोर हर तरफ मच रहा है। माना जा रहा था कि छावा की रिलीज के बाद शायद सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर हार मान जाए। लेकिन 11वें दिन के कलेक्शन के देखकर ऐसा लग रहा है कि फिलहाल हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की ये मूवी हार मानने को तैयार नहीं है। 

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Day 10 Collection: हर्षवर्धन-मावरा की जोड़ी का जादू बरकरार, 10 वें दिन भी की धुआंधार कमाई

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    गौर किया जाए सनम तेरी कसम की री-रिलीज के दूसरे सोमवार की कमाई की तरफ तो पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 11वें दिन इस रोमांटिक मूवी ने करीब 75 लाख का बिजनेस किया है, जो नॉन हॉलिडे दिन की तुलना में काफी असरदार माना जा रहा है। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    इस तरह से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब इस मूवी का नेट कलेक्शन करीब 36.76 करोड़ हो गया है। अगर इसी लय के साथ सनम तेरी कसम कमाई करती रही तो ये 40 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। हालांकि, ये एक बड़ी चुनौती रहेगी। 

    सनम तेरी कसम कलेक्शन ग्राफ

            टाइम      कलेक्शन
        पहला सप्ताह    30 करोड़
        8वां दिन    2.08 करोड़
        9वां दिन    1.54 करोड़
        10वां दिन    1.72 करोड़
        11वां दिन    75 लाख
         टोटल    36.76 करोड़

    बता दें कि री-रिलीज में सनम तेरी कसम की तरह बीते साल आई हॉरर थ्रिलर फिल्म तुम्बाड ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ के आस-पास कलेक्शन किया था।

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2 में होगी 'सरू' की वापसी? Mawra Hocane ने सीक्वल का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी