Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर और भी रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है 'जवान', 950 करोड़ के पार हुई कमाई

    Updated: Sun, 24 Sep 2023 07:26 AM (GMT+05:30)

    Jawan Worldwide Collection Day 17 शाह रुख खान ने 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर यह साबित किया है कि उन्हें ऐसे ही बॉलीवुड का बादशाह नहीं कहा जात ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan from Film Jawan. Photo Credit: X
    Shah Rukh Khan from Film Jawan. Photo Credit: X

    HighLights

    1. जवान फिल्म है इस साल की अब तक की हाईएस्ट ओपनर
    2. एटली कुमार की पहली बॉलीवुड मूवी है 'जवान'
    3. इस साल 'पठान' के बाद 'जवान' ने 1000 करोड़ की तरफ बढ़ाए कदम

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त शाह रुख खान की मूवी 'जवान' ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। यह इस साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बनकर सामने आई है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए। भारत के साथ-साथ विदेश में भी शाह रुख खान और नयनतारा की फिल्म को लोग भरपूर प्यार दे रहे हैं।

    रुकने का नाम नहीं ले रही 'जवान'

    जवान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छोटे-बड़े कई तरह के रिकॉर्ड तोड़े हैं। जर्मनी में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है। मलेशिया, अमेरिका और बाकी जगहों पर भी इसके कलेक्शन देखने लायक रहे। फिल्म 900 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार गई और अब 950 करोड़ से भी आगे निकल चुकी है।

    1000 करोड़ की तरफ फिल्म ने बढ़ाए कदम

    मात्र 17 दिनों में एटली कुमार की निर्देशित इस मूवी ने दुनिया भर में 953.97 करोड़ तक की कमाई कर ली है। किंग खान की प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' की तरफ से सटीक आंकड़ों की जानकारी दी गई।

    जिस रफ्तार से 'जवान' आगे बढ़ रही है, उसे देख लगता है कि सितंबर के अंत तक यह 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

    खबरें और भी

    अब तक इन फिल्मों ने कमाए 1000 करोड़ से ज्यादा

    • दंगल- 2051 करोड़
    • बाहुबली 2: द कंक्लूजन- 1814 करोड़
    • आरआरआर- 1288 करोड़
    • केजीएफ: चैप्टर 2- 1208 करोड़
    • पठान- 1050.8 करोड़

    ऑस्कर में फिल्म को भेजना चाहते हैं एटली

    मूवी की सक्सेस से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान हाल ही में एटली कुमार ने कहा था कि वह जवान फिल्म को ऑस्कर में भेजना चाहते हैं। इसके लिए शाह रुख खान से बात करेंगे।