Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection Day 9: 'जवान' 750 करोड़ से बस इतनी दूर , दुनियाभर में कर डाली इतनी कमाई

    Updated: Sat, 16 Sep 2023 05:13 PM (IST)

    Jawan Worldwide Collection Day 9 शाह रुख खान की फिल्म जवान दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हु ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan and Nayanthara from Jawan
    Shah Rukh Khan and Nayanthara from Jawan

    HighLights

    1. 'जवान' फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका
    2. शाह रुख खान की फिल्म ने किया कमाल
    3. पूरी दुनिया में किया ताबड़तोड़ बिजनेस

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Collection: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' पूरी दुनिया में गर्दा उड़ा रही है। मूवी ने सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। ईस्ट से लेकर वेस्ट तक, नॉर्थ से लेकर साउथ तक, फिल्म हर जगह ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है।

    'जवान' का दुनियाभर में बजा डंका

    हाल ही में 'जवान' की प्रेस मीट आयोजित की गई, जिसमें नयनतारा (Nayanthara) को छोड़ बाकी पूरी कास्ट मौजूद रही। शाह रुख खान ने ऑडियंस को उनकी फिल्म को बेशुमार प्यार देने के लिए शुक्रिया किया। मगर फिल्म की सक्सेस इस प्रेम मीट तक आकर नहीं थमती है। वर्ल्डवाइड जवान फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए सॉलिड कमाई कर डाली है।

    9 दिन में पार कर डाला ये आंकड़ा

    एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी जवान फिल्म के एक्शन सीन और कहानी को बहुत पसंद किया गया। फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कैमियो भी दिखाया गया है, जिनके किरदार के बिना कहानी अधूरी होती। शुरुआती दिनों से लेकर 9वें दिन तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर लिया है।

    फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के अनुसार, 'जवान' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 735 करोड़ की कमाई कर डाली है।

    फिल्म जर्मनी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म बन गई है। इसके अलावा बाकी जगहों के कलेक्शन भी शानदार है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'जवान' ने इन जगहों पर भी अच्छा कारोबार किया है।

    जगह स्क्रीन टोटल ग्रॉस (INR)
    ऑस्ट्रेलिया 130 2,118,659
    जर्मनी 110 325,585
    इटली 21 30,836
    मलेशिया 34 1,078,045
    न्यू जीलैंड 46 473,918
    पॉर्चुगल 2 2,125
    सिंगापुर 9 132,291
    स्पेन 25 38,167
    यूके 261 1,343,686

    'जवान' का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (टोटल)

    • पहला दिन-  129.6
    • दूसरा दिन- 240.42
    • तीसरा दिन- 144.22
    • चौथा दिना- 514.89
    • पांचवां दिन- 574.89
    • छठा दिन-621.12
    • सातवां दिन- 649.8
    • आठवां दिन- 696.65

    'जवान' स्टार कास्ट

    फिल्म की मेन स्टार कास्ट में शाह रुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा हैं। सान्या मल्होत्रा, आयशा कुरैशी, रिद्धी डोगरा समेत कई कलाकार साइड रोल में हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'जवान' और 'पठान' ने तोड़ा अक्षय कुमार का बड़ा रिकॉर्ड, 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर इन 4 फिल्मों को चटाई धूल