Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Advance Booking Collection: रिलीज से पहले ही 'शैतान' ने किया कब्जा, दो दिनों में धड़ाधड़ छापे नोट

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 05:41 PM (IST)

    Ajay Devgn और R Madhavan पहली बार एक ही फिल्म में आमने-सामने होंगे। उनकी फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ...और पढ़ें

    शैतान ने दो दिनों में एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई / फोटो- Imdb
    शैतान ने दो दिनों में एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई / फोटो- Imdb

    HighLights

    1. एडवांस बुकिंग में 'शैतान' ने किया शानदार कलेक्शन
    2. दो दिनों में ही अजय देवगन-आर माधवन की फिल्म ने कमाए इतने लाख
    3. 2024 में फिर चमकेगी अजय देवगन की किस्मत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Advance Booking Collection Day 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) साल 2024 में एक बार फिर से दर्शकों के बीच आ रहे हैं। उनकी सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन ( R Madhavan) और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। विकास बहल के निर्देशन में बन रही शैतान की एडवांस बुकिंग बीते दिन यानी कि चार फरवरी को ओपन हुई थी।

    रिलीज से पहले ही अजय देवगन और आर माधवन स्टारर 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। एक दिन में ही इस फिल्म ने एक अच्छी खासी राशि जमा कर ली है।

    एक दिन की टिकट बिक्री से 'शैतान' ने कमाए कितने करोड़?

    अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' का बज भले ही बहुत ज्यादा ना हो, लेकिन फिल्म का कलेक्शन तो शिखर छू रहा है। शैतान की एडवांस बुकिंग दो दिन पहले शुरू हुई थी। पहले दिन फिल्म की लगभग 16 हजार के आसपास टिकट बिकी थीं, जिससे इस मूवी ने 39.83 लाख का बिजनेस किया था।

    यह भी पढ़ें: अजय देवगन की Shaitaan में किए गए 4 बड़े बदलाव, इस सीन पर चली सबसे ज्यादा कैंची, हुई 25 प्रतिशत तक की कटौती

    अब फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन का दूसरे दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिनों के अंदर ही अजय देवगन की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म की 35 हजार से ज्यादा की टिकट बिक गयी हैं। अजय देवगन फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पैनोरमा स्टूडियो के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने दो दिनों की टिकट बिक्री से लगभग 83.74 लाख का कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    शैतान एडवांस बुकिंग कलेक्शन 

    भाषा फॉर्मेट       ग्रॉस  टिकट बिक्री  शोज 
    हिंदी 2D 8373692.73   35955  5001
    सभी भाषाओं का कलेक्शन
    83.74 लाख रुपए   35955  5001

    अब तक 'शैतान' के बुक हुए हैं इतने शोज

    अजय देवगन-आर माधवन आर ज्योतिका स्टारर शैतान (Shaitan Movie 2024) के अब तक इंडिया में टोटल 5001 शोज बुक हो चुके हैं। जैसे-जैसे इस सुपरनैचुरल थ्रिलर को लेकर डीमांड बढ़ेगी, वैसे-वैसे फिल्म के शोज बढ़ते जाएंगे। शैतान की एडवांस बुकिंग महाराष्ट्र में चल रही है, जहां अब तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 25.05 लाख रुपए कमा लिए हैं।

    इसके अलावा मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) और दिल्ली में भी फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स है। अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ये फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन अपने परिवार को बचाते हुए नजर आएंगे, लेकिन इस बार उनकी लड़ाई काली शक्तियों से है।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan Advance Booking Day 1: बंपर ओपनिंग के लिए तैयार है 'शैतान'! पहले दिन के लिए बिक गई इतनी टिकटें