Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan: अजय देवगन-आर माधवन की फिल्म के सीक्वल की बन रही है योजना? 'शैतान' के निर्माता ने किया खुलासा

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 22 Feb 2024 08:57 PM (IST)

    अजय देवगन और आर माधवन स्टारर सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान का ट्रेलर गुरुवार को जारी कर दिया गया है। मूवी का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के रोंगटे ख ...और पढ़ें

    सम्मोहन का शिकार हो चुके हैं 'शैतान' के स्टार (Photo Credit: X)
    सम्मोहन का शिकार हो चुके हैं 'शैतान' के स्टार (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन और आर माधवन की आने वाली मोस्ट अवेटेड सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर आज 22 फरवरी को जारी कर दिया गया है। दर्शकों से इस मूवी के ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मुंबई में नजर आईं।

    ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अजय देवगन और आर माधवन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सम्मोहन का अनुभव किया है। साथ ही इसके निर्माताओं ने यह खुलासा किया कि वह इस मूवी के सीक्वल की योजना बना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan Trailer Out: अजय देवगन के परिवार पर 'शैतान' ने किया काली शक्तियों से वार, ट्रेलर देख खड़े होंगे रोंगटे

    सम्मोहन का शिकार हो चुके हैं 'शैतान' के स्टार

    ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब अजय देवगन और आर माधवन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी असल जिंदगी में सम्मोहन का अनुभव किया है। इस पर दोनों ने अपने-अपने अनुभव शेयर किए। अजय ने कहा, 'जब हम आउटडोर शूटिंग पर जाते थे तब ऐसा हुआ है। हाल में नहीं, लेकिन करियर के पहले 10-12 सालों में मैंने यह सब देखा है'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    वहीं, आर माधवन ने कहा, 'हां, ऐसा बहुत बार हो चुका है। सम्मोहन हर दिन होता है। सोशल मीडिया सम्मोहन करता है। हमें सतर्क रहना चाहिए'।

    सीक्वल पर क्या बोली टीम

    'शैतान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने फिल्म की शूटिंग और इसके सीक्वल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 'शैतान' की शूटिंग 40 दिनों में पूरी हो गई थी और इसके दूसरे भाग की योजना भी पहले से ही उनके दिमाग में है। उन्होंने कहा, 'भाग 2 भी हमारे दिमाग में तैयार है'।

    खबरें और भी

    विकास बहल के निर्देशन में बनी 'शैतान' 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी में अजय और आर माधवन के साथ ज्योतिका भी नजर आने वाली हैं। 25 सालों में ज्योतिका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan Poster: परिवार के लिए हर 'शैतान' से लड़ जाएंगे Ajay Devgn, बवाल है फिल्म का नया पोस्टर