Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Poster: परिवार के लिए हर 'शैतान' से लड़ जाएंगे Ajay Devgn, बवाल है फिल्म का नया पोस्टर

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 01:15 PM (IST)

    Shaitaan Latest Poster विकस बहल निर्देशित शैतान के टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अजय देव ...और पढ़ें

    शैतान मूवी का नया पोस्टर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शैतान मूवी का नया पोस्टर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शैतान का नया पोस्टर रिलीज
    2. शैतानी शक्तियों से परिवार को बचाएंगे अजय देवगन
    3. अजय देवगन की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan New Poster: एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर अजय देवगन शैतानी शक्तियों से लड़ने के लिए तैयार हैं। वह आगामी फिल्म 'शैतान' में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका (Jyotika) और एक्टर आर. माधवन (R. Madhavan) के साथ नजर आने वाले हैं।

    'शैतान' एक सुपरनेचुरल फिल्म हैं। इस फिल्म में अजय देवगन शैतानी शक्तियों से लड़कर अपने परिवार को बचाते हुए नजर आएंगे। मूवी में आर माधवन निगेटिव रोल निभा रहे हैं। खतरनाक टीजर के बाद अजय देवगन ने एक बार फिर 'शैतान' की झलक दिखाई है।

    शैतान का नया पोस्टर हुआ रिलीज

    अजय देवगन ने आगामी फिल्म 'शैतान' का नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म के नए पोस्टर में अभिनेता का इंटेंस लुक दिखाई दे रहा है। माथे पर शिकन और आंखों में परिवार की चिंता यह जाहिर करने के लिए काफी है कि अभिनेता के लिए 'शैतान' से लड़ना आसान नहीं होने वाला।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    पोस्टर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, "जब बात अपने परिवार पर आए, तो वो हर शैतान से लड़ जाएगा।"

    यह भी पढ़ें- Shaitaan Teaser Out: अजय देवगन ने 'शैतान' के टीजर के साथ दी चेतावनी, बात नहीं मानी तो घट सकती है ऐसी घटना

    खबरें और भी

    शैतान से ज्योतिका का पोस्टर 

    अजय देवगन के अलावा शैतान से ज्योतिका का भी लेटेस्ट पोस्टर रिलीज किया गया है। जियो स्टूडियो द्वारा जारी पोस्टर में ज्योतिका हैरान परेशान दिख रही हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, "मां उस शक्ति का नाम है, जो अपनों के लिए शैतान को भी टक्कर दे दे। "

    कब रिलीज होगी शैतान?

    विकास बहल निर्देशित 'शैतान' का टीजर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था, जिसमें अजय और ज्योतिका से ज्यादा ध्यान माधवन ने खींचा था। उनका खतरनाक विलेन रोल किसी की भी रूह कंपाने के लिए काफी है। मूवी 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    खास बात यह है कि अजय देवगन इस फिल्म में सिर्फ अभिनय नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह इसके निर्माता भी हैं। उन्होंने ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक के साथ मिलकर इस सुपरनेचुरल मूवी का निर्माण किया है।

    अजय देवगन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

    'शैतान' के अलावा अजय देवगन कई और मच अवेटेड फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'सिंघम अगैन', 'रेड 2', 'मैदान' और तब्बू के साथ 'औरों में कहां दम था' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- Shaitaan Release Date: आ रहा शैतान..., Ajay Devgn की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का एलान, डरावना पोस्टर OUT