Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Box Office Day 2: 'शैतान' के फुल ऑन कंट्रोल में बॉक्स ऑफिस, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 10:07 PM (IST)

    Shaitaan Box Office Collection फिल्म शैतान इस समय सिनेमाघरों में जारी है। रिलीज के पहले दिन Ajay Devgn की इस हॉरर थ्रिलर फिल्म ने कमाई के मामले में बॉ ...और पढ़ें

    शैतान ने दूसरे दिन की शानदार कमाई (Photo Credit-Instagram)
    शैतान ने दूसरे दिन की शानदार कमाई (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. दूसरे दिन शैतान ने किया धमाका
    2. अजय देवगन की फिल्म ने कमाई में उड़ाया गर्दा
    3. दो दिन में इतने करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box office Collection Day 2: आर माधवन और अजय देवगन की जोड़ी फिल्म शैतान में पहली बार नजर आई है और पहले ही दिन इन दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया है। सिनेमाघरों में हॉरर थ्रिलर शैतान को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    फैंस के बीच ये फिल्म फिलहाल चर्चा का विषय बन गई है। ओपनिंग डे पर तबाड़तोड़ शुरुआत हासिल करने वाली शैतान ने रिलीज के दूसरे दिन भी कमाई के मामले में लंबी छलांग लगाई है। जिसका अंदाजा आप लेटेस्ट कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

    दूसरे दिन बुलेट ट्रेन सी दौड़ी शैतान

    जिस बात की उम्मीद फिल्म शैतान से लगाई जा रही थी, उसके आधार पर रिलीज के पहले दिन डायरेक्टर विकास बहल की ये मूवी खरी उतरी है। अजय देवगन और माधवन ने इस मूवी में कमाल की अभिनय का दमखम दिखाया है।

    इसके अलावा साउथ सुपरस्टार ज्योतिका और जानकी बोडीवाला ने भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी को प्रभावित किया। यही कारण है जो शैतान हर किसी का मनोरंजन करते हुए आगे बढ़ रही है। इस बीच फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमानित ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं, जिन्हें सैकनिल्क ने शेयर किया है।

    खबरें और भी

    सेकेंड डे पर अजय और आर माधवन की इस फिल्म ने करीब 18 करोड़ का धमाकेदार कारोबार कर डाला है। ओपनिंग डे की तुलना में शैतान ने दूसरे दिन करीब 3 करोड़ की अतिरिक्त कमाई की है। ऐसे में ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि रविवार को शैतान 20 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती दिख सकती है। बता दें कि दो दिन में फिल्म कुल कमाई 33 करोड़ हो चुकी है।

    फाइटर के बाद मिली सबसे अच्छी ओपनिंग

    इस साल अब तक फाइटर एक मात्र ऐसी फिल्म रही है, जिसने ओपनिंग डे पर सबसे अधिक 24.60 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसके बाद अब दूसरे नंबर पर 15.21 करोड़ की कमाई के साथ अजय देवगन की शैतान आ गई है। अगर इसी तरह इस फिल्म के कारोबार का सिलसिला चलता रहा तो यकीनन तौर पर ये इस साल की एक और हिट मूवी बन सकती है।

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 'शैतान' का राज, अजय देवगन की फिल्म पर हुई नोटों की बरसात