विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shaitaan Box Office Day 26: 'क्रू' की दहाड़ देख शांत हुआ 'शैतान', बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरा बिजनेस

Published: Wed, 03 Apr 2024 12:06 AM (IST)

शैतान ने कई दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। हालिया रिलीज फिल्म क्रू ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर शांत हुआ 'शैतान', (X Image)
बॉक्स ऑफिस पर शांत हुआ 'शैतान', (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' का अब बॉक्स ऑफिस पर शांत होने लगा है। फिल्म ने थिएटर्स में एंट्री के साथ शानदार शुरुआत की थी। कई दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर 'शैतान' का ही राज रहा, लेकिन अब ये बेदम होने लगा है। इसके पीछे कारण हालिया रिलीज फिल्म 'क्रू' है।

करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर 'क्रू' ने आते ही सारा बिजनेस अपने खाते में डाल लिया है। आलम ये हो गया है कि करोड़ों में कमाई करने वाली 'शैतान' गिरते-पड़ते लाखों में बिजनेस कर रही है।

यह भी पढ़ें- Crew Box Office Day 5: टर्बुलेंस से बाल-बाल बची 'क्रू', पांचवें दिन गिरकर खड़ी हुई कृति-करीना और तब्बू की फिल्म

'शैतान' की शानदार शुरुआत

'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चार हफ्ते पूरे करने वाली है। फिल्म के बिजनेस रिपोर्ट की बात करें, तो पहले हफ्ते में 'शैतान' ने लगभग 80 करोड़ समेट लिए थे। वहीं, दूसरे हफ्ते में बिजनेस 34.55 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 19.85 करोड़ रहा

जब लड़खड़ाया 'शैतान'

'शैतान' के चौथे हफ्ते की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने निराश किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार,  29 मार्च यानी शुक्रवार को 'शैतान' ने 1.25 करोड़ कमाए। वहीं, शनिवार को कलेक्शन 1.60 करोड़ और रविवार को 1.75 करोड़ रहा। यहां तक तो मामला फिर भी ठीक रहा। असली झटका फिल्म को सोमवार को लगा।

मंगलवार को कमाए कितने करोड़

'शैतान' ने चौथे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 लाख कमाए। वहीं, मंगलवार की बात करें, तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने लगभग 55 लाख कमाए। इसके साथ ही रिलीज के 26 दिनों में 'शैतान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 139.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Shaitaan Box Office Day 21: तीन हफ्ते बाद भी नहीं टूटा ''शैतान'' का काला जादू, नया रिकॉर्ड बनाने को आतुर फिल्म

गुजराती फिल्म का रीमेक

'शैतान' में अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योतिका लीड रोल में हैं। ''शैतान'' का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा जियो स्टूडियो, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले किया गया है। 'शैतान' 2023 में आई गुजराती फिल्म वाश का हिंदी रीमेक है, जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।