Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Day 20 Box Office: IPL में भी नहीं शांत हुआ 'शैतान', 20वें दिन कमाई में SRK की फिल्म की कर दी छुट्टी

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 10:49 PM (GMT+05:30)

    Shaitaan Day 20 Collection शैतान फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शानदार खेल दिखा रही है। माना जा रहा था ही आईपीएल शुरू होने से अजय देवगन ...और पढ़ें

    शैतान की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-Instagram)
    शैतान की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 20वें दिन शैतान ने किया शानदार कलेक्शन
    2. शाह रुख खान की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
    3. आईपीएल में भी नहीं कम हुआ शैतान का खुमार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box Office Collection Day 20: ऐसा माना जा रहा था कि आईपीएल 2024 के शुरू होने के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर शैतान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भारी असर पड़ेगा। लेकिन पिछले दिनों की आधार पर ये कहा जा सकता है कि शैतान आईपीएल (IPL 2024) टेस्ट में भी पास हो गई है। हर रोज ये सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर शानदार कमाई के साथ आगे बढ़ रही है। 

    इस बीच शैतान के 20वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई गई है। जिसके मुताबिक इस मूवी ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

    20वें दिन इतना रहा शैतान का कलेक्शन 

    बीते हफ्ते के बाद से शैतान की डबल डिजिट की कमाई बेशक सिंगल डिजिट में होना शुरू हो गई है। लेकिन जिस लय के साथ डायरेक्टर विकास बहल की ये फिल्म आगे बढ़ रही है, उस हिसाब से हर रोज कलेक्शन के आंकड़े उम्दा साबित हो रहे हैं। इस बीच सैकनिल्क की तरफ से शैतान के 20वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी दे दी गई है। 

    बुधवार को शैतान ने करीब 1.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही रिलीज के 20वें दिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने शाह रुख खान की डंकी को पछाड़ दिया है। दरअसल डंकी ने 20वें दिन करीब 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

        डंकी 20वें दिन कलेक्शन      1.40 करोड़
       शैतान 20वें दिन कलेक्शन        1.55  करोड़
       शैतान की कुल कमाई      136 करोड़

    150 करोड़ की तरफ आगे बढ़ी शैतान

    जिस प्रकार शैतान की कमाई का सिलसिला चल रहा है। उसके आधार पर ये मूवी आने वाले दिनों में आसानी से 150 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती हुई नजर आ सकती है। हालांकि क्रू फिल्म की रिलीज से इस मूवी की कमाई पर असर पड़ सकता है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Worldwide Collection: शैतान के आगे नहीं चलेगा 'हनु मैन' का बल? टूट सकता है इस बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड