यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikandar Advance Collection: सिकंदर के दम से थर्राएगा बॉक्स ऑफिस! पहले दिन एडवांस में धड़ल्ले से छापे नोट
Sikandar Advance Box Office Collection बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर का नाम भी शामिल है। आज से भा ...और पढ़ें

HighLights
- भारत में खुली सिकंदर की एडवांस बुकिंग
- पहले ही दिन कर डाली शानदार कमाई
- इस दिन रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म सिकंदर की एडवांस बुकिंग आज से भारत में ओपन हो चुकी हैं। सोमवार को मेकर्स की तरफ से इसका एलान किया गया था, माना जा रहा था कि रिलीज से पहले ही सिकंदर (Sikandar) कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ेगी और फिलहाल जो ताजा रिपोर्ट आ रही है, उससे ये साफ होता दिख रहा है।
एडवांस बुकिंग के पहले दिन सिकंदर ने ताबड़तोड़ कलेक्शन (Sikandar Advance Collection) कर लिया है और धड़ल्ले से सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म की टिकटें बिकी हैं। आइए इस मामले की पूरी डिटेल्स को जानते हैं।
एडवांस बुकिंग के मामले में सिकंदर का धमाका
23 मार्च को रिलीज हुए सिकंदर के ट्रेलर के बाद से इस मूवी को लेकर फैंस में क्रेज दोगुना हो गया है। ईद के मौके पर सिनेमाघरों में सलमान खान का जलवा देखने के लिए हर कोई बेताब है। एडवांस बुकिंग में सिकंदर के धमाकेदार प्रदर्शन की पहली से उम्मीद लगाई जा रही थी और अब वह होता भी नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें- Sikandar Advance Booking: थिएटर्स के बाहर लगेगी लाइन, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाल! सिकंदर की एडवांस बुकिंग हुआ एलान
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
सैकनिल्क की तरफ से सिकंदर के फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट शेयर की गई है। जिसके अनुसार 25 मार्च को खबर लिखे जाने तक सलमान की इस मूवी की 45 हजार 688 टिकटें सेल हो चुकी हैं। इसकी वजह से सिकंदर ने एडवांस में 1.22 करोड़ का कलेक्शन भी कर लिया है, जबकि ब्लॉक सीट में 5.08 करोड़ की इनकम हो गई है। जोकि असरदार आंकड़ा आंका जा रहा है।
एडवांस बुकिंग डे वन रिपोर्ट-
-
टिकट सेल- 45688
-
एडवांस कलेक्शन- 1.22 करोड़
-
ब्लॉक सीट कलेक्शन- 5.22 करोड़
30 मार्च को सिकंदर को रिलीज किया जाना है और इसमें अभी 4 दिन का समय बाकी रह गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एडवांस में फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा और अधिक बढ़ने वाला है।
डेढ़ साल बाद सलमान की वापसी
लगभग डेढ़ साल बाद सिकंदर के जरिए सुपरस्टार सलमान खान बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। मालूम हो कि आखिरी बार वह स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 में फुल टाइम सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दिए थे, उनकी वो मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अब सिकंदर के जरिए भाईजान अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जो लंबे समय से इसके लिए इंतजार कर रहे हैं।